नौकरी

Railway Job: रेलवे में आई 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, मंथली मिलेगी मोटी सैलरी

जॉब डेस्क :- भारतीय रेलवे में नौकरी करने की इच्छा करने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है. जी हां आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के तहत Group C या उस वक़्त की Group D कर्मचारियों के लिए ‘असिस्टेंट लोको पायलट’ के रूप में भर्ती के लिए Notification जारी की है.  जो भी उम्मीदवार इन पदों (Railway Vacancy) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन Online भेज सकता है. आपको बता दें कि यह भर्ती स्थायी आधार पर की जा रही है. आवेदकों कों अपने आवेदन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा करने होंगे.

train 3

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तारीख  07 अप्रैल 2023
आवेदन करने की अंतिम तारीख 06 मई 2023

 

आवेदन शुल्क 

  • किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.

कुल पद

  • कुल 238 पदों पर भर्ती की जाएगी.

आयु सीमा

  • इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है. जो इस प्रकार है
  • UR: 42 वर्ष
  • OBC: 45 वर्ष
  • SC/ST: 47 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होने के साथ फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, मैच्योर और कॉइल वाइन्डर, मैकेनिक (डीजल) में ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए. इसके अलावा मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में Diploma धारक होने चाहिए.

आवेदन कैसे करें

  1. इन पदों के लिए आवेदकों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन भेजनें होंगे.
  2. सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.
  3. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं जहां नौकरी खोलने का विज्ञापन दिया गया है।
  4. नौकरी विवरण, योग्यता और अन्य विवरण देखने के लिए आप जिस नौकरी के शीर्षक में रुचि रखते हैं, उस पर क्लिक करें.
  5. यदि आप योग्यताओं और आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, तो “लागू करें” या “अभी आवेदन करें” बटन पर क्लिक करें.
  6. यदि आवश्यक हो तो वेबसाइट पर एक खाता बनाएँ, या अपने मौजूदा खाते में लॉग इन करें.
  7. अपने व्यक्तिगत विवरण, शिक्षा और कार्य अनुभव, कौशल और अन्य प्रासंगिक जानकारी के साथ ऑनलाइन नौकरी आवेदन पत्र भरें.
  8. अपना रेज़्यूमे, कवर लेटर, और कोई अन्य सहायक दस्तावेज़, जैसे प्रमाणन या संदर्भ अपलोड करें.
  9. यह सुनिश्चित करने के लिए अपने आवेदन की समीक्षा करें कि सभी जानकारी सटीक और पूर्ण है.
  10. “सबमिट” या “भेजें” बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन जमा करें.

कार्य स्थल

  • चुने गए उम्मीदवारों को जयपुर में कार्य करना होगा.

वेतन

  • उम्मीदवारों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार वेतन दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा/लिखित परीक्षा
  • कौशल परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • Medical परीक्षा

उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in
नौकरी का प्रकार स्थायी
आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करे

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे