नौकरी

HRKN New Vacancy: हरियाणा के खेल विभाग में जल्द शुरू होगी बड़ी भर्ती , HKRN के अंतर्गत भरे जाएंगे ये पद

हरियाणा, HRKN New Vacancy :- जैसा कि आप सभी जानते हैं हरियाणा में भर्तियां करने के लिए एक संस्था बनाई गई है जिसका नाम है हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL). हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए बेरोजगार नागरिकों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है.

hkrn vacancy 2023

कर सकते हैं Online अप्लाई

इसी के चलते हरियाणा खेल विभाग (Haryana Sports Department) में अनेक खेलों के 21 हेड कोच पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. ये सभी पद हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के तहत कॉन्ट्रेक्ट आधार ( Contract Base) पर भरे जाएंगे. सभी आवेदक इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर पाएंगे. अप्लाई करने की Last Date 21 अप्रैल तय की गई है.

की जाएगी अनेक पदों पर नियुक्तियां

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के तहत हॉकी, टाई कमांडो, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, जूडो, जिम्नास्टिक्स, स्विमिंग, वेटलिफ्टिंग आदि के हेड कोच के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इसी के साथ स्पोर्ट्स साइकोथैरेपिस्ट, न्यूट्रीनिस्ट, स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग एक्सपर्ट आदि के पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

अधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं सारी जानकारी

हरियाणा खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इच्छुक योग्य आवेदक ऑनलाइन मोड़ के माध्यम से दिए गए पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने का लिंक व पदों से जुड़ी अन्य जानकारी https://hkrnl.itiharyana.gov.in/ पर मौजूद है. उम्मीदवार यहां से भी सारी जानकारी ले सकते हैं. यदि किसी आवेदक को कोई समस्या है तो वह मुख्यालय में भी संपर्क साध सकते हैं. Head Office की तरफ से अभ्यर्थियों की हर संभव मदद की जाएगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे