गैजेट

Airtel ग्राहकों की लगी लॉटरी, अब समान कीमत में मिलेगी पहले से ज्यादा वैलिडिटी

टेक डेस्क :- देश की जानी – मानी Telecom कंपनी Airtel ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाते हुए मौजूदा 359 रूपए वाले Plan की वैधता में बढ़ोतरी की है. अगर आप भी इस Plan के User हैं या फिर इस Plan को इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं तो अब आपको समान कीमत पर ज्यादा वैधता मिलने वाली है. आज हम आपको Airtel के 559 रूपये वाले Prepaid Plan की वैधता के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

airtel 2

559 रुपए वाले Plan की विशेषता

आपको बता दें कि Airtel के 359 ₹ वाले Plan में रोजाना 2 GB High Speed Data दिया जाता है. इस Plan में अगर वैधता की बात की जाए तो इसमें पहले 28 दिन की वैधता मिलती थी, परंतु अब इसे बढ़ाकर एक महीना कर दिया गया है. अब चाहे महीना 28 दिन का हो 30 या फिर 31 दिन का हो आपको पूरे महीने की वैधता मिलेगी. इसके साथ ही अगर Voice Calling की बात की जाए तो यह Plan आपको Unlimited Voice Calling प्रदान करता है. इस Plan में आपको रोजाना के लिए 100 SMS भी मिलते हैं. इसके अलावा अगर अन्य offers की बात की जाए तो इस Plan में आपको Airtel Xstream App, Apollo 24/7 Circle, Free Hellotunes, Wynl Music Free और Fastag Recharge पर 100 रूपये Cashback मिलता है.

 319 रूपये वाला Prepaid Plan

Airtel के 319 रूपये के Prepaid Plan में Daily 2 GB Internet Data मिलता है.इसके साथ ही अगर इस प्लान की वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में आपको 1 महीने की वैधता मिलती है .इसके साथ ही आपको Unlimited Voice Calling मिलती है. इस प्लान में आपको 100 SMS प्रतिदिन के मिलते हैं. अगर इस प्लान के अन्य फायदों को देखें तो इस प्लान में आपको Apollo 24/7 Circle, Free Hellotunes, Wynl Music Free और Fastag Recharge पर 100 रूपये Cashback मिलता है.

509 रूपये वाला Prepaid Plan

Airtel के 509 रूपये के Prepaid Plan में आपको कुल 60 GB Data मिलता है .इस प्लान में भी आपको 1 महीने की वैधता दी जाती है. इसके साथ ही आपको Unlimited Voice Calling की सुविधा भी दी जाती है. इस प्लान में आपको Daily के 300 SMS दिए जाते हैं. अगर इस Plan के अन्य फायदों की बात करें तो आपको इसमें Apollo 24/7 Circle, Free Hellotunes, Wynl Music Free और Fastag Recharge पर 100 रूपये Cashback मिलता है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे