नौकरी

Bhiwani Jobs: भिवानी कोर्ट में निकली चपरासी के 12 पदों पर बिना टेस्ट डायरेक्ट भर्ती, 8th पास करे अप्लाई

जॉब डेस्क :- जिला एवं सत्र न्यायाधीश,भिवानी की तरफ से चपरासी (Peon) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां Contract आधार पर की जाएगी इसीलिए जो भी उम्मीदवार इन पदों (Bhiwani Jobs) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकता है. महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के आवेदक अपना आवेदन भेज सकते हैं. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपना आवेदन फॉर्म भारतीय डाक के जरिये पहुंचा सकते है. फिलहाल यह भर्ती संविदा आधार पर 1 साल के लिए की जा रही है लेकिन कार्य की संतुष्टि के अनुसार इसे हर वर्ष बढाया जा सकता है.

peon

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तारीख 11 दिसंबर 2023
आवेदन करने की अंतिम तारीख 02 जनवरी 2024

 

आवेदन शुल्क 

  • किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.

कुल पद

  • कुल 12 पदों पर भर्ती की जाएगी.

आयु सीमा

  • इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष होनी चाहिए.
  • Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार 8th पास होनें चाहिए.

आवेदन कैसे करें

  1. इन पदों के लिए आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजनें होंगे.
  2.  सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.
  3.  दिए गए लिंक द्वारा आवेदन फार्म डाउनलोड करें और उसमें संबंधित जानकारी भरें.
  4. सभी संबंधित दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
  5.  एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
  6.  भरे गए आवेदन फार्म को दिए गए पते “जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायिक न्यायालय परिसर, भिवानी, हरियाणा- 127021: पर डाक के माध्यम से  पहुंचा दें.
  7.  इन पदों के लिए किसी भी राज्य या जिले का उम्मीदवार आवेदन भेज सकता है परंतु उसे उस क्षेत्र की लोकल भाषा आनी चाहिए.

कार्य स्थल

  • चुने गए उम्मीदवारों को रेवाड़ी (हरियाणा) में कार्य करना होगा.

वेतन

  • उम्मीदवारों को निर्धारित प्रति माह 16,900/- रूपये वेतन दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

  • इंटरव्यू
  • दस्तावेज सत्यापन

उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट Bhiwani.dcourts.gov.in
एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करे
आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करे
नौकरी का प्रकार कॉन्ट्रैक्ट
इस तरह की और नौकरियों की जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें

 

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे