गैजेट

Jio और Airtel के ग्राहकों को तगड़ा झटका, अब 5G इन्टरनेट के लिए जेब करनी होगी ढीली

टेक डेस्क :- अगर आप भी रिलायंस जियो और एयरटेल के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दे कि जल्द ही यह दो बड़ी कंपनियां मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका दे सकती है. खबरें सामने आ रही है रिलायंस जियो और एयरटेल की तरफ से प्रीमियम यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर प्लान को बंद किया जा सकता है. एनालिस्ट ने कहा कि रेवेन्यू बढ़ाने के लिए यह कंपनियां इस साल की दूसरी छमाही से 5G सर्विसेज के लिए 4G के मुकाबले 5 से 10% ज्यादा चार्ज वसूलने वाली है.

jio 2

Jio और एयरटेल यूजर्स के लिए जरूरी खबर 

खबरें सामने आ रही है कि इस साल सितंबर महीने से मोबाइल टैरिफ मे 20% तक की वृद्धि हो सकती है. जैसा कि आपको पता है कि एयरटेल और जियो करीब पिछले 1 साल से 4G रेट पर ही 5G सर्विसेज ग्राहकों को उपलब्ध करवा रही है. कंपनिया अनलिमिटेड 5G डाटा वाउचर ऑफर करके यूजर्स को नेक्स्ट जेनरेशन वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस पर अपग्रेड करने के लिए लुभाती आ रही है.

जल्द महंगे हो सकते है रिचार्ज प्लान 

एनालिस्ट की तरफ से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कंपनी की तरफ से इसमें बदलाव किया जा सकता है, क्योंकि एयरटेल और जियो दोनों ही पूरे देश में अपनी 5G सर्विस को शुरू करने और मोनेटाइजेशन पर फोकस करने के लिए तैयार है. जियो और एयरटेल यूजर्स को लुभाने के लिए महंगे 5G प्लान में 30 से 40% तक ज्यादा डाटा ऑफर कर सकते हैं जिससे इस सर्विस को यूज करने वाले यूजर्स की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो .

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे