नौकरी

Haryana CET Update: हरियाणा में लाखों बेरोजगारों को लगा झटका, ग्रुप सी की भर्तियों पर HSSC ने लगाई रोक

चंडीगढ़ :- ग्रुप सी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बुरी खबर है. लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार किया जा रहा है. हर दिन आवेदकों के सामने कोई ना कोई समस्या आ रही है. अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से साढ़े तीन हजार पदों को इनकी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित न होने के कारण लौटा दिया है. कुछ Department में कुक, माली, नाई चौकीदार, धोबी के पदों क़ो ग्रुप सी की श्रेणी में डाला गया है.

hssc

शैक्षणिक योग्यता की तरफ नहीं दिया गया ध्यान

इनके लिए शैक्षणिक व Vocational योग्यता Fix नहीं की गई है. अब सरकार इनके लिए नया Cadre तैयार करने अथवा योग्यता निर्धारित करने पर मंथन कर रही है. शैक्षणिक योग्यता तय होने के बाद ही इन पदों पर भर्ती होगी. सरकारी विभागों में समय के अनुसार इन पदों को Upgrade तो किया गया, लेकिन इनके लिए तय योग्यता की ओर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

इन पदों के लिए रोकी गई भर्ती प्रक्रिया 

सरकार के सर्विस रूल्स के मुताबिक कुक के लिए पढ़ा-लिखा होना और खाना पकाने  में निपुणता होना ही योग्यता है. ऐसे ही नाई व धोबी के लिए संबंधित के कार्य में पारंगत होना तथा पढ़ा लिखा होना अनिवार्य है. इन पदों के लिए सर्विस रूल्स (Service Rules) तो हैं, पर योग्यता का Review नहीं किया गया है. इसी के चलते आयोग की तरफ से फिलहाल इस भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया है. हाल ही में सरकार की तरफ से एक Notification जारी की गई थी जिसके अनुसार Group C के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होगी जबकि ग्रुप डी के लिए 10वीं पास होगी.

फिर से निर्धारित की जाए शैक्षणिक योग्यता

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि ग्रुप सी के 32000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी. परंतु उन्होंने बताया कि साढे 3 हज़ार पदों को लेकर सरकार के पास पत्र भेजा गया है. उनका कहना है कि ग्रुप सी के कुछ पदों की शैक्षणिक योग्यता ग्रुप डी की शैक्षणिक योग्यता से भी नीचे है. इस प्रकार के पदों के लिए या तो फिर से शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की जाए या फिर इनके लिए नया ग्रुप बनाया जाए. सरकार की तरफ से दिए गए निर्णय के बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो पाएगी. 

May महीने में खुलेगा ग्रुप डी के लिए पोर्टल

HSSC के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि राज्य सरकार क़ो अनेक विभागों के माध्यम से Group D के 11 हजार 794 पदी की मांग भेजी गई है. आयोग द्वारा प्रदेश में ग्रुप डी की भर्तियों के लिए मई महीने में Portal खोला जाएगा. पोर्टल के जरिये आवेदन करने वालों को परीक्षा के माध्यम से चयनित किया जाएगा. मई माह में पोर्टल खोलने के बाद June में ग्रुप डी के लिए परीक्षा प्रक्रिया की शुरुआत होगी. इसके बाद ग्रुप डी के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे