नौकरी

BPNL Bharti 2023: दसवीं पास के लिए 3000 से भी अधिक पदों पर यहाँ निकली है भर्ती, ऑनलाइन अभी करें आवेदन

जॉब डेस्क :- अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. हम आपके लिए नौकरी से संबंधित Update लेकर आए हैं. इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमारे साथ बने रहे. आपको बता दें कि भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL Bharti 2023) में सर्वेयर और सर्वेयर-इन-चार्ज के पद पर भर्ती की जा रही है. अगर आप भी इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं तो अपना आवेदन भेज सकते हैं.

job

5 जुलाई तक कर सकते है रजिस्ट्रेशन

इस भर्ती अभियान के जरिए 3444 खाली पदों को भरा जा रहा है. उम्मीदवार ध्यान दें कि इन पदों के लिए आवेदन 19 June से शुरू हो चुके हैं जबकि आवेदन भेजने की Last Date 5 जुलाई 2023 है. इन पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभ्यर्थियों को भारतीय पशुपालन निगम की ऑफिशियल Website bhartiyapashupalan.com पर जाना होगा.

यह रहने वाली है शैक्षणिक योग्यता

जैसा कि हमने आपको बताया कुल 3444 पदों पर भर्ती होगी, इनमें से 2870 पद सर्वेयर के लिए है जबकि 574 पद सर्वेयर-इन-चार्ज के लिए रहेंगे. अगर शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आवेदन भेजने के लिए उम्मीदवारों को कुछ Application Fee भी देनी होगी जैसे सर्वेयर पद के लिए 826 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे जबकि सर्वेयर-इन-चार्ज पद के लिए 944 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.

मेरिट से होगा Selection 

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि इन पदों पर सिलेक्शन किस प्रकार होगा तो आपको बता दें कि चयन के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होना होगा. जो उम्मीदवार इनको पास करेगा उसे सेलेक्ट कर लिया जाएगा. लिखित परीक्षा और Interview Process के आधार पर Merit List बनाई जाएगी और उसी के आधार पर उम्मीदवारों को चुना जाएगा. यदि आपको मिलने वाले वेतन के बारे में बताएं तो सर्वेयर इन चार्ज पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवार को 24 हजार रुपये महीना वेतन तथा सर्वेयर पद के लिए 20 हजार रुपये महीना वेतन दिया जाएगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे