गैजेट

BSNL ने इस सस्ते प्लान से डूबो दी Jio और Airtel की लुटिया, सिर्फ इतने रूपए में 70 दिनों तक मिलेंगी धमाकेदार सुविधाएं

टेक डेस्क :- जैसा कि आपको पता है कि रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए समय समय पर शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. वहीं अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की तरफ से भी इन कंपनियों के रिचार्ज प्लान को टक्कर देने के लिए एक नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया गया है. बीएसएनएल की तरफ से हमेशा ही ग्राहकों को सस्ती कीमत पर ज्यादा बेनिफिट वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध करवाए जाते हैं. यदि आप भी बीएसएनएल के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको BSNL के सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

BSNL Recharge Plan
BSNL Recharge Plan

BSNL का 399 वाला रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में आपको 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जो इसकी कीमत की कंपैरिजन में काफी ज्यादा है. इस रिचार्ज प्लान की कीमत 399 रुपये है. साथ ही आपको हर दिन 1GB डाटा भी ऑफर किया जा रहा है. BSNL का यह प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के लिए उपलब्ध है, इसीलिए आपको कुल 70 जीबी डाटा मिलने वाला है. अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आप रोजाना 100 फ्री SMS का भी लाभ ले सकते हैं. इसके अलावा भी आपको बीएसएनल ट्यून्स और अन्य कहीं ऐप का एक्सेस भी मिल रहा है.

BSNL का 319 रुपए वाला रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल की तरफ से दूसरा सस्ता रिचार्ज प्लान 319 रुपए का है. कंपनी की तरफ से इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 65 दिनों की वैलिडिटी उपलब्ध करवाई जाती है, आप अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ इस प्लान में टोटल 300 SMS का भी लाभ ले सकते हैं. साथ ही आपको कुल 10 जीबी डाटा का भी लाभ मिलने वाला है. बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान कम कीमत मे ज्यादा बेनिफिट की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए एकदम बढ़िया है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे