नौकरी

Chandigarh Jobs: चंडीगढ़ एयर फोर्स स्टेशन में आई स्वीपर के पदों पर भर्ती, दसवीं पास करें आवेदन

जॉब डेस्क, Chandigarh Jobs :- अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो हमारी यह खबर आपके लिए ही है. जी हां अगर आप कम पढ़े लिखे हैं और नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको बता दें कि चंडीगढ़ एयर फोर्स स्टेशन में पार्ट टाइम स्वीपर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. जो भी उम्मीदवार इस नौकरी के लिए इच्छुक है वह अपना आवेदन भेज सकता है. अगर आप इस बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो हमारे साथ बने रहे.

Airforce Station Ambala Vacancy 2023 1024x576 1

16 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन 

इन पदों के लिए आवेदन 6 मार्च से शुरू हो चुके हैं तथा आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 मार्च 2024 निर्धारित की गई है. ऐसे में सभी उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन अवश्य भेज दे. अगर इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का दसवीं पास होना जरूरी है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन प्रक्रिया को अपनाना होगा.

इस पते पर भेजे अपना एप्लीकेशन फॉर्म 

सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फार्म व सभी संबंधित दस्तावेज दिए गए पते Senior Medical Officer, C/o Air Officer Commanding. Air Force Station, Chandigarh – 160003” पर डाक के माध्यम से पहुंचा सकते हैं. सबसे अच्छी बात है कि इस भर्ती के लिए कोई भी परीक्षा नहीं होने वाली है. उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू तथा दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा. जो भी उम्मीदवार सिलेक्ट होगा उसे हर महीने ₹9000 वेतन के रूप में दिए जाएंगे.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे