नौकरी

Delhi Police Vacancy 2023: दिल्ली पुलिस में जल्द होगी 7547 पदों पर भर्ती, 12th पास अभी देखे पूरी जानकारी

जॉब डेस्क :-  दिल्ली में जल्दी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी होने वाली है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से इस बारे में नोटिस जारी किया गया है. जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह अच्छी खबर है. जो भी इन पदों पर आवेदन भेजने के इच्छुक हैं वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन भेज पाएंगे. खबर में आगे आपको पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन करने का माध्यम, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन की अंतिम तिथि इत्यादि दी गई है इसीलिए आपसे अनुरोध है की खबर को पूरा पढ़ें.

police

महत्वपूर्ण तिथि ( Important Date)

आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 सितंबर  2023

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 सितम्बर 2023

कुल पद (Total Posts)

इस भर्ती के जरिए कुल 7547 पदों को भरा जाएगा.

पदों का विवरण (Explaination Of Posts)

Male Constable: 5056 पद

  • UR: 3053
  • SC: 872
  • ST: 302
  • OBC: 542
  • EWS: 287

Female Constable: 2491

  • UR: 1502
  • SC: 429
  • ST: 150
  • OBC: 268
  • EWS: 142

आयु सीमा (Age Limit)

इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष जबकि अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की गई है.

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

पुरुष सिपाही (Male Constable)

इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार 12वीं पास होने चाहिए तथा उनके पास LMV ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.

महिला सिपाही (Female Constable)

इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार 12वीं पास होने चाहिए.

आवेदन कैसे करें (How To Apply)

  1. इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑन लाइन आवेदन करने होंगे.
  2. सबसे पहले नीचे दिए गए ऑनलाइन लिंक को खोलें.
  3. पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें.
  4. अपनी मूलभूत जानकारी भरे.
  5. शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव इत्यादि जानकारी भरे.
  6. अपनी स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो जाति प्रमाण पत्र इत्यादि अपलोड करें.
  7. भरी गई जानकारी को देखे यदि कोई गलती है तो उसे तुरंत ठीक करें.
  8. सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आवेदन फार्म का प्रिंट आउट ले ले.

कार्यस्थल (Job Location)

चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली में कार्य करना होगा.

वेतन (Salary)

चयनित उम्मीदवारों को तय मानदंडों के अनुसार वेतन दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा

1. लिखित परीक्षा

2. शारीरिक दक्षता परीक्षा

3. शारीरिक मापन परीक्षा

4. दस्तावेज सत्यापन

5. मेडिकल परीक्षा

आवेदन के समय संबंधित दस्तावेज ( Documents Required For Apply)

  • आधार कार्ड
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो जाति प्रमाण पत्र
  • एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

यदि आवेदन भेजनें वाले उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित कोई समस्या आती है तो वह अधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे