नौकरी

Haryana CET परीक्षा का विस्तृत रिजल्ट हुआ जारी, 3.59 लाख बच्चे यहाँ से चेक करे अपने अंक

पंचकूला :- हरियाणा में Group C के 32 हजार पदों की भर्ती के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) पास करने वाले तीन लाख 59 हजार 146 अभ्यर्थियों से संबंधित एक बड़ी Update सामने आ रही है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से कल रात को एक बड़ी जानकारी सार्वजनिक की गई है. अगर आप भी सीईटी क्वालीफाई उम्मीदवारों में शामिल है तो आपको यह खबर अवश्य देखनी चाहिए.

HSSC

HSSC ने सार्वजनिक किया क्वालीफाई उम्मीदवारों का Detailed रिजल्ट

HSSC ने 3.59 लाख  क्वालीफाई उम्मीदवारों का रिजल्ट सार्वजनिक कर दिया गया है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने वीरवार रात को 71 हजार 830 पेजों की List जारी की है. इस List में अभ्यर्थियों को सामाजिक-आर्थिक आधार पर मिले अधिकतर पांच अंकों को भी सार्वजनिक किया गया है. जैसा कि आयोग ने कहा था आज रिजल्ट जारी होने के बाद आगे की परीक्षाओं का शेड्यूल तैयार किया जाएगा. ऐसे में अब स्क्रीनिंग टेस्ट का रास्ता साफ हो चुका है.

15 जुलाई के बाद शुरू होगी विभिन्न ग्रुपों की परीक्षाएं

HSSC के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी के बयान के मुताबिक 15 जुलाई के बाद विभिन्न ग्रुपों के लिए परीक्षाएं शुरू होंगी. आयोग जल्द इसे लेकर शेड्यूल जारी करेगा. इससे पहले भी आयोग ने 13 श्रेणियों के पदों के लिए 24 और 25 जून को परीक्षा तय की थी जिसे स्थगित कर बाद में एक और दो जुलाई के लिए तय किया गया. हालांकि बाद में प्रशासनिक कारणों का तर्क देकर इसे भी टाल दिया गया.

सामाजिक आर्थिक अंकों का दावा गलत होने पर नियुक्ति होगी रद्द 

आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि सीईटी का विस्तृत परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. यदि बाद में सत्यापन के बाद पता चलता है कि अभ्यर्थी का सामाजिक- आर्थिक अंकों का दावा गलत है तो अभ्यर्थी की नियुक्ति रद की जाएगी. अभ्यर्थी भविष्य में किसी भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पायेगा व उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी होगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे