नौकरी

Haryana CET Exam: हरियाणा मे ग्रुप D भर्तियों के लिए आज से शुरू होगा पंजीकरण, इस महीने होगी लिखित परिक्षा

चंडीगढ़, Haryana CET Exam :- हरियाणा में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जल्द ही चतुर्थ श्रेणी यानी Group- D (Haryana CET Exam) के पदों पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पोर्टल को भी तैयार कर लिया गया है. आज से नए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएंगे, जो युवा नए सिरे से आवेदन करना चाहते हैं वह इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

hssc

आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन  

वही दूसरी तरफ जिन युवाओं ने पहले से इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है, उनको दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं है. साथ ही रजिस्ट्रेशन के समय किसी भी उम्मीदवार के फॉर्म में यदि कोई गलती हो गई है, तो वह अपने फॉर्म को ठीक भी करवा सकता है. चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा देने को पहले से ही 10.54 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन कर रखा है.

50 हजार से ज्यादा युवा करवा सकते है रजिस्ट्रेशन 

इनमें से अधिकतर उम्मीदवार तो ऐसे हैं जिन्होंने ग्रुप सी और ग्रुप डी दोनों में नौकरी प्राप्त करने की चाहत से आवेदन किए थे. बता दे कि Group-C के लिए CET परीक्षा का आयोजन करवाया जा चुका है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल खदरी ने संभावना जताई है कि 50,000 से ज्यादा उम्मीदवार और इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

इस महीने होगा Haryana CET Exam का आयोजन 

वही ग्रुप डी परीक्षा को लेकर जानकारी देते हुए बताया गया कि CET परीक्षा का आयोजन अगस्त या सितंबर के महीने में करवाया जा सकता है. कर्मचारी चयन आयोग इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पहले स्क्रीनिंग टेस्ट लेने की तैयारी कर रहा है, मई में ही इसका शेड्यूल भी तैयार किया जा सकता है. पिछले काफी समय से हरियाणा के युवा परीक्षाओं को लेकर इंतजार कर रहे हैं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे