Haryana CET Form Edit: हरियाणा ग्रुप D CET फॉर्म मे एडिट करने का ऑप्शन खुला, इस तारीख तक गलतियां ठीक कर सकेंगे युवा
पंचकूला :- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी के CET के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू किया हुआ है. भारी बारिश की वजह से इंटरनेट की परेशानी थी जिससे काफी संख्या में उम्मीदवार फीस जमा नहीं करा पाए या कन्फर्म नहीं कर पाए. इसी प्रकार काफी आवेदकों ने कहा है कि पंजीकरण करते वक़्त कुछ गलतियां हो गई हैं, जिसे वे ठीक करना चाहते हैं.

20 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं Fees
आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि उम्मीदवारों की इन परेशानियों को देखते हुए आयोग ने निर्णय किया है कि आवेदक 20 जुलाई 2023 को रात 11:59 बजे तक फीस जमा या कन्फर्म कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त जो Registration में अपनी गलतियां ठीक करना चाहते हैं, उन्हें भी 15 July से 20 जुलाई, 2023 तक का वक़्त दिया गया है. अध्यक्ष ने कहा कि उम्मीदवार अपने आवेदन को Edit कर सकते हैं. जैसे ही Edit ऑप्शन को Select करेंगे, उम्मीदवार का पुराना पहला आवेदन फॉर्म वापस लिया माना जाएगा और उसमें किए गए सभी प्रकार के Claim वापिस लिए माने जाएंगे.
ग्रुप डी के लिए हुए लगभग 11 लाख रजिस्ट्रेशन
ऐसे में उम्मीदवार का ताजा आवेदन और दस्तावेजों के साथ मान्य होगा. उन्होंने साफ किया कि यह विकल्प किसी को ताजा आवेदन का अधिकार प्रदान नहीं करता है. केवल वही आवेदक एडिट का फायदा ले सकते हैं, जो आवेदन कर चुके हैं. Group D के लिए करीबन 11 लाख उम्मीदवार वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर चुके है. कुछ ने एक से चार बार रजिस्ट्रेशन कर दिया है. आयोग की तरफ से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को पत्र भेजा गया है कि ग्रुप डी के लिए सीईटी का आयोजन सितंबर माह में किया जाए. अभी तक NTA की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

