Haryana CET Group C Exam: HSSC ने जारी की PMT के लिए कट ऑफ, इन केटेगरी में नहीं मिला एक भी पात्र उम्मीदवार
चंडीगढ़, Haryana CET Group C Exam :- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कल 12 ग्रुपो के लिए PMT कटऑफ जारी की है. आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी का कहना है कि कट ऑफ जारी हो चुकी है अब कभी भी Schedule जारी किया जा सकता है. आयोग ने जो कट ऑफ जारी की है, उसमें कुछ कैटगरी के लिए योग्य उम्मीदवार ही नहीं मिले हैं. हालांकि उम्मीदवारों ने इस पर rosh दिखाते हुए कहा है कि रिजल्ट की खामियां दूर किये बिना पीएमटी कट ऑफ जारी करना सही नहीं है.

यह रही Cutoff
आयोग के Chairman भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि फॉरेस्ट रेंजर के लिए 76 से 42 फीसदी कट ऑफ रही. Fire Station अफसर के लिए जनरल की 50, ईडब्ल्यूएस की 57, बीसीबी की 42 कट ऑफ रही जबकि ESM जनरल में कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिला. सब फायर अफसर में जनरल की 50 फीसदी बीसीए की 39 फीसदी कट ऑफ रही जबकि ईएसएम एससी, ईएसएम बीसीए में कोई पात्र उम्मीदवार नहीं था. फायर ऑपरेटर कम Driver के लिए जनरल में 47.5, एससी में 38, बीसीए में 38, बीसीबी में 38, ईडब्ल्यूएस में 39 कट ऑफ रही. ईसएम जनरल, ईएसएम एससी, ईएसएम बीसीए, ईएसएम बीसीबी में कोई पात्र उम्मीदवार नहीं मिला.
12 Groups के पदों के लिए जारी की गई है कट ऑफ
ड्राइवर कम पंप ऑपरेटर एंड फायरमैन के लिए जनरल, बीसीए, बीसीबीए, ईडब्ल्यूएस में 53, एससी में 46, ईएसएम जनरल, ईएसएम एससी में 46, ईएसएम बीसीए में 43, ईएसएम बीसीबी में 38 कट ऑफ रही. डिप्टी रेंजर में एससी को छोड़कर 82, एससी में 78 कट ऑफ रही जबकि ईएसएम बीसीए में पात्र नहीं मिला. सहायक जेल अधीक्षक पुरुष में एससी में 75, तीनों कैटागरी में 80, ईएसएम जनरल में 72, ईएसएम एससी में 39, ईएसएम बीसीए में 40 कट ऑफ रही जबकि ईएसएम बीसीबी में कोई पात्र नहीं मिला.
देख सकते हैं कैटेगरी वाइज कट ऑफ
सहायक जेल अधीक्षक महिला में जनरल, बीसीए, बीसीबी, ईडब्ल्यूएस में 80 कट ऑफ रही. कंपनी कमांडर के लिए 63, एससीए के लिए 55, ईएसएम जनरल के लिए 43 कट ऑफ रही. फारेस्टर के लिए एससी के लिए 73, अन्य के लिए 76, ईएसएम जनरल के लिए 67. एससी के लिए 70, बीसीए के लिए 59, BCB के लिए 67 कट ऑफ रही. फीमेल वार्डर के लिए 73, एससी के लिए 67, Warder Male के लिए 66, एससी के लिए 63 कट ऑफ रही. इस प्रकार आयोग ने सभी पदों के लिए अलग-अलग कटऑफ जारी की है. सामान्य श्रेणी में सबसे ज्यादा कट ऑफ लिस्ट डिप्टी सेंटर 82, जेल सहायक सुपरिंटेंडेंट 80-80 अंक रही. वहीं सबसे कम कट ऑफ फायर स्टेशन ऑफिसर और सब फायर ऑफिसर की 50- 50 रही.

