Haryana CET News: हरियाणा CET परीक्षा में बुलाए जाएंगे 15 गुना उम्मीदवार, अभ्यर्थियों के खिले चेहरे
पंचकूला, Haryana CET News :- जैसा कि आप सभी जानते हैं हरियाणा में ग्रुप सी और डी की भर्तियों के लिए कॉमन पात्रता परीक्षा यानी CET को अनिवार्य किया गया है. ग्रुप सी के लिए पहले चरण में सीईटी आयोजित होगा तथा उसे Qualify करने वाले उम्मीदवारों के लिए दूसरे चरण में Screening Test का आयोजन किया जाएगा जबकि ग्रुप डी के पदों के लिए सिर्फ सीईटी के आधार पर बनी मेरिट List से ही चयन किया जाएगा.

विपक्ष पार्टियां बोल रही जमकर हमला
3 July को भी CET Qualify को लेकर Twitter अभियान चलाया गया लेकिन आयोग लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहा है. हरियाणा युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने सीईटी क्वालीफाई उम्मीदवारों का समर्थन करते हुए उन्हें करनाल में इकट्ठा होने के लिए कहा. वहां पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी इस मुद्दे पर सबको संबोधित किया. फिलहाल मामला सरकार के संज्ञान में है. फिलहाल जो भर्तियां होंगी वह पुराने सीईटी स्कोर के आधार पर ही की जाएंगी. जिसके अनुसार चार गुना ही पेपर देंगे. यदि सरकार की तरफ से सीईटी को लेकर कोई संशोधन किया जाता है तो वह आगे आने वाली भर्तियों पर लागू होगा.
इस प्रकार हो सकते है CET में संशोधन
खबरों के अनुसार सीईटी अधिसूचना में दो प्रकार के संशोधन हो सकते हैं. पहला संशोधन यह है कि सीईटी में पास उम्मीदवारों के स्कोर अनुसार मुख्य परीक्षा में 10 से 15 गुना उम्मीदवारों को मौका दिया जा सकता है. दूसरा संशोधन सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंकों पर किया जा सकता है. यानी यह भी हो सकता है कि सीईटी स्कोर सिर्फ लिखित परीक्षा से बनाया जाए और जब मुख्य परीक्षा हो तब मेरिट बनाते समय सामाजिक- आर्थिक मानदंड के अंक जोड़ दिए जाएं या सीईटी स्कोर में 5 अंकों को कम कर दिया जाए. ग्रुप डी की भर्ती चूंकि सीईटी मेरिट पर ही होनी है इसलिए ग्रुप डी के लिए भी संशोधन किया जा सकता है.
करना होगा नया रजिस्ट्रेशन
पहले ग्रुप सी के लिए सीईटी में संशोधन होगा तथा उसके बाद ही Group D सीईटी का आयोजन होगा. संशोधन के बाद ग्रुप सी के लिए वन टाइम Registration को परिवार पहचान पत्र के साथ नहीं जोड़ा जाएगा. बल्कि आधार नंबर लिया जाएगा. चूंकि PPP की वजह से उम्मीदवारों और आयोग को काफी परेशानी आई हैं इसलिए नया पंजीकरण करना होगा. CET पास उम्मीदवारों की Validity 3 साल है. यदि उनमें से कोई स्कोर बढ़ाने के लिए सीईटी देना चाहेगा तो वह इसमें भाग ले सकता है.

