नौकरी

Haryana CET News: CET परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं को तगड़ा झटका, Haryana CET पर कोर्ट ने दिया स्टे

चंडीगढ़, Haryana CET News :- पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को बड़ा झटका दिया गया है. काफी लम्बे समय से अभ्यर्थी CET परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. आख़िरकार विभाग ने मेंस परीक्षा के आवेदन का पोर्टल भी खोल दिया. परन्तु अब कोर्ट के जारी आदेशों के कुछ युवाओं के लिए परेशानियां बढ़ा दी हैं.

hssc

हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका 

हाईकोर्ट ने CET के कुछ पदों पर स्टे लगा दिया है. आपको बता दें कि Highcourt ने सीड सर्टिफिकेशन ऑफिसर (SCO) और माइनिंग इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया है. कोर्ट ने Order दिए है कि आयोग इन पदों को छोड़कर बाकी शेष पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी रख सकता है. दरअसल हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है जिसमें पिंकी और अन्य ने हाईकोर्ट से कहा कि हरियाणा सरकार ने Group C  व D के पदों को सीईटी (Common Eligibility Test) के माध्यम से भरने का फैसला किया गया है. इसके लिए सरकार ने रजिस्ट्रेशन शुरू किया और ग्रुप सी के लिए पिछले November में परीक्षा का आयोजन किया. इस दौरान जिन पदों को भरने का फैसला लिया गया था उनमें सीड सर्टिफिकेशन ऑफिसर व माइनिंग इंस्पेक्टर के पद शामिल नहीं थे.

पंजीकरण होने के बाद भी नहीं दी परीक्षा

याचिकाकर्ता संबंधित विभाग में Contract के आधार पर कार्यरत थे और इन पदों के Advertisement में न होने के चलते उन्होंने Registration के बाद भी परीक्षा नहीं दी. इसके बाद, आयोग ने सीड सर्टिफिकेशन ऑफिसर के 33 व माइनिंग इंस्पेक्टर 74 पदों का भी विज्ञापन जारी कर दिया और सीईटी के आधार पर इन्हें भरने की घोषणा की. कोर्ट की तरफ से इस भर्ती पर रोक लगाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता श्वेता ढुल ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उनका कहना है कि आयोग ने इन पदों की भर्ती प्रक्रिया के लिए भी कोई शातिराना रवैया अपनाया है. जिसके बारे में वह बाद में चर्चा करेंगी.

इन पदों के लिए दावा करने से वंचित रह गए उम्मीदवार

याचिकाकर्ताओं ने बताया कि आयोग के इस फैसले से याचिकाकर्ता इन पदों के लिए दावा करने से वंचित रह गए हैं. यदि याचिकाकर्ताओं को इस बारे में ज्ञात होता कि इन पदों के लिए भी विज्ञापन जारी होगा तो वह नवंबर 2022 में आयोजित की गई परीक्षा अवश्य देते. हरियाणा सरकार की तरफ से याचिका का विरोध करते हुए कहा गया कि सरकार ने साफ किया था कि ग्रुप सी व डी के सभी पदों को सीईटी से ही भरा जाएगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे