नौकरी

Haryana CET News: हरियाणा CET परीक्षा को लेकर चेयरमैन खदरी के बयान ने मचाई खलबली, अब इस दिन दोबारा आएगा रिजल्ट

पंचकूला, Haryana CET News :- जैसा कि आपको पता है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप सी भर्ती के लिए एक और 2 जुलाई को स्क्रीनिंग टेस्ट होना था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है. अब यह परीक्षाएं 15 July के बाद होगी, इसके लिए दोबारा से परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया जाएगा. इससे पहले आयोग की तरफ से Group- C की CET परीक्षाओ का विस्तृत परिणाम जारी कर सार्वजनिक किया जाएगा. यह परिणाम आगामी 1 से 2 दिनों में घोषित किया जा सकता है.

hssc chairman bhopal singh

CET परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने 

इस परीक्षा परिणाम में आर्थिक सामाजिक आधार के अंकों को भी सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि कोई गलत तरीके से अंक हासिल ना कर पाए. आयोग की तरफ से 13 श्रेणियों के करीब 12 हजार से ज्यादा पदों के लिए 24 और 25 जून को परीक्षा तय की गई थी, फिर इसे बाद में 1 और 2 जुलाई को स्थगित कर दिया गया. अब इसे फिर से एक बार स्थगित कर दिया गया है. आयोग की तरफ से तर्क दिया गया कि CET का परीक्षा परिणाम जारी किया गया था, लेकिन यह परिणाम केवल उम्मीदवार अपने Roll Number Code के हिसाब से ही चेक कर सकते थे. अभ्यर्थी किसी दूसरे का परिणाम नहीं देख सकते थे.

15 जुलाई से जारी होगा परीक्षाओं का नया शेड्यूल  

4 गुना अभ्यर्थियों के बुलाने पर आयोग ने अब स्क्रीनिंग परीक्षा से पहले CET के विस्तृत परीक्षा परिणाम को सार्वजनिक करने का Decision लिया है. वही आयोग की तरफ से इस मामले में दलील दी गई है कि ऐसा इसलिए भी किया जाना जरूरी है, ताकि गलत तरीके से अंक हासिल करने वालों का चयन न हो और फिर कोई यह मामला कोर्ट में न ले जाए. परिणाम को सार्वजनिक करके उस पर आपत्तियां भी मांगी जाएगी, ताकि यदि किसी उम्मीदवार को गलत तरीके से आर्थिक सामाजिक अंक मिले हैं, तो वह उसे वापस कर सके. 15 जुलाई के बाद नए सिरे से परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे