HSSC News: Haryana CET परीक्षा को लेकर लाखों युवाओं के सपने चकनाचूर, अब सिर्फ ये कैंडिडेट दे सकेंगे परीक्षा
चंडीगढ़ :- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से एक बार फिर साफ कर दिया गया है कि सीईटी परीक्षा के नियमों में कोई बदलाव संभव नहीं है. उन्होंने बताया कि Haryana CET भर्ती मामले में परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों में चार गुणा को बुलाए जाने के नियम में अब कोई बदलाव नहीं होगा. Media से बातचीत के दौरान सीएम ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि अनैतिक तरीकों से नौकरियां बांटने की परंपरा की तरह मौजूदा सरकार नौकरियां नहीं बांटती.

योग्यता के आधार पर नौकरी देती है हमारी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार योग्यता के आधार पर नौकरी देती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह हमारे पास नौकरी देने का कोई Guarantee फॉर्मूला मौजूद नहीं है. जब मुख्यमंत्री से सीईटी की मुख्य परीक्षा में 4 गुना उम्मीदवारों को बुलाने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब इस वक़्त भर्ती से संबंधित नियम और शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है. अभ्यर्थियों को आवेदन करने के समय भर्ती के चार गुणा उम्मीदवारों को बुलाए जाने से संबंधित नियम व शर्तों के बारे में मालूम था, लेकिन अब कुछ लोग अभ्यर्थियों मे रोष पैदा कर रहे हैं.
इस स्तर पर नियम और शर्तों में बदलाव की नहीं कोई भी संभावना
यह लोग अभ्यर्थियों को उकसा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि Court ने भी कहा है कि किसी भी परीक्षा के विज्ञापन से पहले तय किए गए किसी भी नियम और शर्तों को बाद में किसी भी Level पर बदलाव नहीं किया जा सकता. ज़ब नए विज्ञापन जारी होंगे , तब इसमें संशोधन पर विचार किया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ अभ्यार्थी तथा विपक्ष पार्टी के नेता मांग उठा रहे हैं कि सभी सीईटी Qualify उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाए, परंतु सरकार की तरफ से इस बारे में कोई भी बदलाव की कोई संभावना नहीं दिख रही है.

