नौकरी

Haryana CET News: हरियाणा CET ग्रुप C भर्ती के लाखों अभ्यर्थियों की बल्ले- बल्ले, परीक्षा का शेड्यूल जारी होगा इस दिन

पंचकूला :- जैसा कि आप जानते है हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप- सी के 32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है. इस भर्ती प्रक्रिया का मामला अभी बीच अधर लटका हुआ है. फिलहाल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 3.59 लाख युवाओं के फार्मों में जो भी गलतियां रह गई थी, उनको हल कर लिया है. 99 फीसदी काम पूर्ण किया जा चुका है. इसके बाद इसी हफ्ते आयोग द्वारा ग्रुप सी के 32 हजार से ज्यादा पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट (Haryana CET News) का Schedule जारी किया जाएगा.

hssc chairman bhopal singh

तीसरे हफ्ते में जारी हो सकता है शेड्यूल

संभावना यही है कि July के तीसरे हफ्ते में शेड्यूल घोषित हो सकता है. इसके ठीक बाद आयोग द्वारा ग्रुप सी के पदों पर होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट जिन 4 गुणा युवाओं को बुलाया जाना है, उसके लिए भी नए रूल तैयार किए गए हैं, उन Rules को भी आयोग की तरफ से सार्वजनिक किया जाएगा. इसके बाद स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test) के लिए कैटेगरी वाइज शेड्यूल जारी होगा. आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है कि अगस्त में स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन करवाया जा सके. यह टेस्ट पंचकूला और करनाल के सेंटरों में आयोजित होगा.

पहले ही बन चुकी है Centers की List

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि जो भी त्रुटियां हैं, उनको ठीक कर लिया गया है. संभावित है कि इसी हफ्ते में ग्रुप- सी के लिए होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी हो जाएगा. इसके बाद पंचकूला और करनाल में यह टेस्ट लिया जाएगा. सेंटरों की लिस्ट आयोग ने पहले से बना ली है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे