नौकरी

Haryana CET News: HSSC आज जारी करेगा पीएमटी शेड्यूल, कैटेगरी अनुसार छांटे गए उम्मीदवार

चंडीगढ़, Haryana CET News :- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से फिजिकल मेजरमेंट टैस्ट (पीएमटी) का शैड्यूल आज जारी किया जाएगा. HSSC ने ग्रुप- सी भर्ती की कई कैटेगिरी के लिए पीएमटी यानी शारीरिक माप परीक्षण के लिए पहले ही Notice जारी कर दिया है. इस टेस्ट का आयोजन इसी महीने पंचकूला जिले में किया जाएगा. आयोग के चेयरमैन ने बताया कि यह प्रक्रिया ग्रुप सी के स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test) से पहले पूरी कर ली जाएगी. इस प्रकार 12 ग्रुपों के लिए पीएमटी शेड्यूल आज घोषित किया जाएगा.

hssc

पीएमटी के लिए हो चुकी है उम्मीदवारों की छंटनी

जैसा कि आप सभी जानते हैं 3.59 लाख क्वालीफाई उम्मीदवारों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया जाना है जिसमें चार गुना उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा. PMT शेड्यूल के साथ- साथ Cut Off भी बताई जाएगी. आयोग ने पीएमटी के लिए उम्मीदवारों की छंटनी कर ली है. यह जानकारी आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने देते हुए कहा की विभिन्न पदों के लिए PMT का शेड्यूल बुधवार यानी आज जारी होगा. आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि जिन भी उम्मीदवारों को पीएमटी के लिए बुलाया जाएगा, जरूरी नहीं है कि वह सभी स्क्रीनिंग टेस्ट देंगे. यह सिर्फ उन भर्तियों के लिए है जिनमें शारीरिक जांच की जानी है.

आज जारी होगा PMT शेड्यूल और कट ऑफ

ग्रुप संख्या 7 कैटगरी नंबर 2, फारेस्टर रेंजर, ग्रुप नंबर 2 कैटगरी नंबर 140, फायर स्टेशन अफसर ग्रुप नंबर 24, कैटगरी नंबर 201, सब फायर अफसर, ग्रुप नंबर 30, कैटगरी नंबर 244, 245 ड्राइवर कम पंप ऑपरेटर एंड फायरमैन गुप नंबर 43, कैटगरी नंबर 243, फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर, ग्रुप नंबर 45, कैटगरी नंबर 295, डिप्टी रेंजर, ग्रुप नंबर 56, केटेगरी नंबर 320, सहायक जेल अधीक्षक, पुरुष, ग्रुप नंबर 56, कैटगरी नंबर 321 सहायक जेल अधीक्षक, महिला, ग्रुप नंबर 56, कैटगरी नंबर 325, 337, कंपनी कमांडर एंड प्लाटून कमांडर, ग्रुप नंबर 57, कैटगरी नेर 376, फॉरेस्टर, ग्रुप नंबर 57,  कैटागरी नंबर 381, फीमेल वार्डर, ग्रुप नंबर 57, कैटागरी नंबर 382 वार्डर मेल के लिए उम्मीदवारों की छंटनी कर ली गई है. HSSC अध्यक्ष ने बताया कि इन सभी के लिए पीएमटी का शेड्यूल और कट ऑफ आज जारी होगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे