Haryana CET Update: हरियाणा में ग्रुप डी भर्ती का कम्पटीशन हुआ और भी कड़ा, लाखों कैंडिडेट्स ने और भरे फॉर्म
पंचकूला, Haryana CET Update :- गौरतलब है कि हरियाणा में ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती होनी है. आयोग की तरफ से इन पदों पर भर्ती करने के लिए पूरी तैयारियां की जा रही है. ग्रुप सी के लिए सीईटी हो चुका है जबकि ग्रुप डी के लिए सीईटी होना अभी शेष है. इसी बीच आयोग की तरफ से ग्रुप डी के पदों पर आवेदन भेजने के लिए युवाओं को एक और मौका दिया गया था. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने Group D के लिए पोर्टल को फिर से Open किया था.

13.84 लाख युवाओं ने किया रजिस्ट्रेशन
ऐसे में जो युवा पहले आवेदन नहीं कर पाए थे या जिन्हें अपने फार्म में कुछ Update करना था वह कर सकते थे. अब आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, ऐसे में आपको बता दें कि हरियाणा के युवाओं को ग्रुप-डी की नौकरी के लिए काफी संघर्ष करना होगा, क्योंकि ग्रुप-डी के 13 हजार पदों के लिए करीबन 11.50 अभ्यर्थी लाइन में है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जो Portal खोला था उस पर लगभग 13.84 लाख युवाओं ने आवेदन भेजे हैं.
कई युवाओं ने किया 4 बार पंजीकरण
HSSC के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि इनमें दो से ढाई लाख तक ऐसे युवा हैं, जिन्होंने एक से चार बार रजिस्ट्रेशन कर दिया है. आयोग के मुताबिक आवेदन लगभग 11.50 लाख के करीब रहेंगे. ऐसे में अगर देखें तो 13 हजार पदों पर हर एक पद के लिए 88 युवा लाइन में होंगे. जैसा कि आप सभी जानते हैं ग्रुप डी के लिए सीईटी का आयोजन होगा और उसी के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से युवाओं को नियुक्ति दी जाएगी.
सितंबर महीने में संभावित है ग्रुप डी सीईटी
ऐसे में आयोग ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को पत्र लिखा है और सितंबर माह में ग्रुप डी के लिए CET होना संभावित है. इस बारे में HSSC और NTA अधिकारियों के बीच जल्द बैठक हो सकती है. कई युवा ऐसे हैं, जिन्होंने पहले Form भरते समय लिखा है कि उनके घर में सरकारी नौकरी नहीं है. फिर दोबारा फार्म भर दिया, जिसमें लिख दिया कि घर में नौकरी है. कई ऐसे युवा हैं, जिन्होंने पहले Date Of Birth गलत दर्ज कर दी, फिर ठीक भर दी. ऐसे में कमीशन के लिए वह आवेदन मान्य होंगे जो आखरी बार भरे गए हैं.

