नौकरी

Haryana CET Update Today: हरियाणा में CET फॉर्म भरने वाले युवाओ को बड़ा झटका, अब HSSC रद्द करेगा ये फॉर्म

चंडीगढ़ :- हरियाणा में Group- C और Groups- D के 60 हजार पदों पर भर्तियां होनी है. बता दें कि यह भर्ती हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को करनी है. 10 लाख से भी ज्यादा युवाओं ने इनके लिए आवेदन किया है. कुछ आवेदक ऐसे भी हैं जिन्होंने भर्ती के लिए एक से अधिक फॉर्म Apply किए हुए हैं. जिस वजह से यह फॉर्म Commission के लिए काफी परेशानी का सबब बने हुए हैं. इसी दिशा में अब HSSC की तरफ से एक बड़ा कदम उठाया गया है.

hssc chairman bhopal singh

HSSC ने दिया युवाओं को बड़ा झटका 

अब एचएसएससी की तरफ से ऐसे फॉर्म को डिलीट कर दिया जाएगा. आवेदक की तरफ से जो Latest Form फिल किया गया है उसी को ही स्वीकार किया जाएगा, बाकी सभी फॉर्म को Delete कर दिया जाएगा. कमीशन ने ग्रुप सी के लिए होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए 20 जून से 31 जुलाई के बीच की तारीख निर्धारित की है. वही ग्रुप डी की परीक्षा भी इसी साल September के महीने में होगी.

एक बार फिर से Open किया जाएगा पोर्टल 

एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप सी की 32000 भर्तियां, ग्रुप डी में 12000 भर्तियां, 6000 महिला एवं पुरुष कॉन्स्टेबल, 7500 PGT व अन्य भर्तियां भी करवाई जाएंगी. इन भर्तियों के लिए करीब 10 लाख उम्मीदवारों ने अप्लाई किया हुआ है. अब एक बार फिर से पोर्टल को खोलने की तैयारी की जा रही है, ताकि जिन युवाओं ने अप्लाई नहीं किया है वह भी इसके लिए Apply कर सके.

क्वालिफिकेशन अपडेट को लेकर दिया जवाब 

CET के फॉर्म में क्वालिफिकेशन को अपडेट ना कर पाने को लेकर सवाल पूछा गया. इसका जवाब देते हुए भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि CET में ग्रुप सी के लिए 12वीं और ग्रुप डी के लिए 10वीं की न्यूनतम योग्यता मांगी गई है. अगर कोई भी छात्र इसके बाद आगे पढ़ाई भी करता है, तो उसे CET मे अपडेट करवाने की आवश्यकता नहीं है. जब वह अपनी नौकरी के लिए फॉर्म भरेगा, उस हिसाब से Maximum Qualification को भी ऐड कर पाएगा.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे