Haryana Jobs News: हरियाणा में तृतीय श्रेणी पदों की भर्ती में अब नहीं मिलेंगे अनुभव के अंक, बाहर हो सकते है हजारों उम्मीदवार
चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि हरियाणा में Group – C के 32000 पदों पर Jobs Process Start होने वाली है. इसके लिए पहली परीक्षा का आयोजन करवाया जा चुका है. सभी उम्मीदवार इसकी द्वितीय परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं. अब Extra अंको से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दे कि आवेदकों को अब निजी कंपनियों में काम करने के अनुभव का लाभ नहीं मिलेगा. वही चतुर्थ श्रेणी के पदों पर कार्य का अनुभव भी स्वीकार नहीं किया जाएगा.

निजी कंपनियों का अनुभव नहीं होगा स्वीकार
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से निजी कंपनियों या फिर चतुर्थ श्रेणी पदों के अनुभव के आधार पर मिलने वाले 5 अंकों को काट दिया गया है. इस बारे में स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा गया कि राज्य एवं केंद्र सरकार के अनुभव को भी केवल विज्ञापन की शर्तों के अनुसार ही स्वीकार किया जा सकता है. आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त पात्रता परीक्षा के Data सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है. जल्द ही मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को Screening Test और शारीरिक माप तौल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा.
अधिकतर उम्मीदवारों की तरफ से की गई फॉर्म भरते समय गलतियां
वही विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी उम्मीदवारों के शिकायतों और सुझावों के तहत संबंधित डाटा को दुरस्त कर दिया गया है. ज्यादातर गलतियों के लिए अभ्यर्थी खुद ही जिम्मेदार है, अधिकतर गलतियां तो आवेदन भरते समय की गई है. सैकड़ों अभ्यर्थी तो ऐसे हैं जिन्होंने जेंडर ही गलत भर रखा है. उन्होंने एक Example देते हुए बताया कि एक महिला अभ्यर्थी की शिकायत थी कि CET में अधिक अंक होने के बावजूद भी उसे पीएमटी के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया. जब जांच की तो पता लगा कि अभ्यर्थी ने महिला बॉर्डर की जगह फॉर्म में पुरुष बॉर्डर दर्शाया था.
PMT के लिए जारी की गई लिस्ट में भी होगा बदलाव
वहीं अधिकतर गलतियां एक्स सर्विसमैन को लेकर भी थी. उन्हें उनकी पैरेंटल श्रेणी के साथ-साथ एक्स सर्विस मैन की श्रेणी में भी रखा गया. इसी प्रकार दिव्यांग सहित अन्य श्रेणियों को भी ठीक कर दिया गया है. अब लगभग सभी उम्मीदवारों का डाटा ठीक हो गया है. वही कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि पीएमटी एवं कुछ श्रेणियों के लिए जारी की गई List में भी अब थोड़ा सा बदलाव देखने को मिलेगा. परिवर्तित हुए Data के अनुसार ही उम्मीदवारों के सीईटी स्कोर की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया जाएगा. साथ ही अतिरिक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि ऐसे किसी भी उम्मीदवार के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिसने आवश्यक योग्यताओं के प्रमाण पत्र नहीं लगाए है.

