HKRN Job: हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए जल्द होगी डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी
जॉब डेस्क :- जैसा कि आप सभी जानते हैं हरियाणा सरकार की तरफ से युवाओं को नौकरी देने के लिए हरियाणा कौशल नगर निगम (HKRN) का गठन किया गया है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से 1 नवंबर 2021 को हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन किया गया था. ठेकेदारी प्रथा को खत्म करते हुए सरकार ने यह पहल की थी. HKRN के जरिए युवाओं को विभिन्न विभागों में कॉन्ट्रैक्ट Base पर लगाया जाता है.

ऑनलाइन माध्यम से कर पाएंगे अप्लाई
इसी के चलते सरकार की तरफ से नई Bharti के लिए अधिसूचना जारी गई है. बीते कुछ वक़्त पहले सरकार ने कई लोगों को HKRN Jobs दी गई थी. अभी हाल ही में हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तरफ से डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है. जो भी उम्मीदवारी पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह ऑनलाइन माध्यम (Online Mode) से अप्लाई कर सकते हैं. जल्द ही इस Vacancy के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी.
चेक करते रहे ऑफिशियल वेबसाइट
ऐसे में जो भी युवा इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं वह समय-समय पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की आधिकारिक Website चेक करते रहें. डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती होने के लिए 18 साल से 42 साल के उम्मीदवार योग्य रहेंगे. तथा चयनित उम्मीदवारों को निश्चित वेतन भी दिया जाएगा. निगम की तरफ से चयन के लिए मापदंड बनाए गए हैं उम्मीदवारों को उन्हीं के जरिए चयनित किया जाएगा.


V.p.o-Ratdhana busy-sonipat (haryana)