मौसम

Haryana: हरियाणा में 26 साल बाद मई हुआ इतना गर्म, इन जिलों में अभी भीषण गर्मी का रेड अलर्ट

चंडीगढ़ :- हरियाणा में मई पिछले 26 वर्षों से सबसे गर्म है। सिरसा में दिन का पारा 48.4 डिग्री है। 26 मई 1998 को हिसार में पहले 48.8 डिग्री का पारा दर्ज किया गया था। प्रदेश में दिन में सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक तापमान रहा है। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान 1.6 डिग्री बढ़ा है। नारनौल में दिन में सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक पारा है। रोहतक में 5.8 डिग्री और अंबाला में 5.6 डिग्री है। मई में औसत से 71% कम बारिश हुई है। अभी बारिश होने की संभावना कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिनों में पारा रात में बढ़ सकता है। दिन का तापमान अधिक हो सकता है। 30 मई को तापमान गिरने की उम्मीद है।

garmi 4

5 जिलों में 12वीं तक की पढ़ाई पर छुट्टी

हरियाणा में भारी गर्मी के कारण पांच जिलों के DC ने 12वीं क्लास तक स्कूलों को बंद कर दिया है। ये भिवानी, सिरसा, करनाल, जींद और पानीपत हैं। झज्जर और गुरुग्राम में आठवीं क्लास तक की छुट्टियां 31 मई तक बढ़ाई गई हैं, जबकि रेवाड़ी, कैथल, अंबाला, फरीदाबाद और सोनीपत समेत सभी जिलों में पांचवीं क्लास तक की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। 15 जिलों के DC ने पहले ही कक्षा पांचवीं तक स्कूलों को बंद कर दिया था।

चंडीगढ़ में दो दिन का रेड अलर्ट

चंडीगढ़ का सर्वोच्च तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस है। यह मई महीने का सर्वोच्च तापमान है। अगले दो दिनों में तापमान 46 डिग्री तक बढ़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक रेड और फिर ऑरेंज हीट वेव अलर्ट जारी किए हैं।

पंजाब का 46 वर्ष का रिकॉर्ड टूटने का अनुमान

पंजाब नौतपा के दूसरे दिन तापमान 2.4 डिग्री बढ़ा। प्रदेश में औसत से 5 डिग्री अधिक तापमान मिला है। आज पंजाब में तापमान 48 पार हो सकता है, यानी 46 साल पहले का रिकॉर्ड टूट जाएगा। फरीदकोट का रविवार शाम का तापमान 47.4 डिग्री था, जो 21 मई 1978 के तापमान से 0.3 डिग्री कम था। उस दिन अमृतसर में पंजाब का सबसे अधिक तापमान 47.7 डिग्री था। बठिंडा का सर्वाधिक तापमान 46.9 डिग्री था। इसके अलावा, पटियाला का तापमान 45.7 डिग्री, अमृतसर का 45.2 डिग्री और लुधियाना का 44.8 डिग्री था।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे