नौकरी

Haryana Jobs: हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग में निकली अकाउंट अफसर व अन्य पदों पर सीधी भर्ती, सिर्फ ईमेल से भेजे आवेदन

जॉब डेस्क, SLNA Chandigarh Jobs :- ग्रामीण विकास विभाग, स्टेट लेवल नोडल एजेंसी हरियाणा (SLNA)  की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां Contract आधार पर की जाएगी इसीलिए जो भी उम्मीदवार इन पदों (SLNA Vacancy) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन डाक द्वारा या Email द्वारा भेज सकता है. इस पोस्ट के लिए महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के आवेदक अपना आवेदन कर सकते हैं. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपना आवेदन फार्म दिए गए पते पर भेज दे. फिलहाल यह भर्ती संविदा आधार पर 12 महीनों के लिए की जा रही है. आगे भर्ती से जुड़ी हुई सारी डिटेल्स दी गई है इसीलिए आप अंत तक हमारे साथ बने रहे.

job

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तारीख  10 मई 2023
आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 मई 2023 (5:00 बजे तक)

 

आवेदन शुल्क 

  • किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.

कुल पद

  • कुल 02 पदों पर भर्ती की जाएगी.

  •  टेक्निकल एक्सपर्ट : 01 पद
  • अकाउंट ऑफिसर : 01 पद

आयु सीमा

  • इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष होनी चाहिए. रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष रहेगी.
  • Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

  • टेक्निकल एक्सपर्ट (Technical Expert)

इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार एग्रीकल्चर से M. Sc पास होने चाहिए.

  • Account Officer (अकाउंट ऑफिसर )

आवेदक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी होने चाहिए.

आवेदन कैसे करें

डाक के माध्यम से इस प्रकार करें अप्लाई

1. सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.

2. अधिकारिक नोटिस से आपकी योग्यता की जाँच कर ले.

3.लिंक द्वारा अपना अप्लीकेशन फार्म डाउनलोड करें.

4.एप्लीकेशन पर में सारी जानकारी भरे तथा आवश्यक दस्तावेज एप्लीकेशन फॉर्म के साथ लगाए.

5.सभी दस्तावेज की प्रति तथा आवेदन फॉर्म दिए गए पते Rural Development Department, Haryana,3rd Floor, 30 Bays Building, Sector 17-C,Chandigarh Pin:160017“.  पर डाक से पहुंचा दें.

ई-मेल से इस प्रकार करें आवेदन

  1. इन पदों के लिए आवेदकों को Email से अप्लाई करना होगा.
  2.  सबसे पहले दिए गए लिंक से सारी जानकारी प्राप्त करें.
  3.  अपना आवेदन फार्म डाउनलोड करें और फार्म में सारी जानकारी भरे.
  4.  सभी संबंधित दस्तावेज फार्म के साथ लगाएं.
  5.  एप्लीकेशन फॉर्म, CV, और वैलिड हैवी ट्रांसपोर्ट लाइसेंस की कॉपी को स्कैन करके दी गई ईमेल आईडी waterslna.drd-hry@gov.in  पर भेज दे.

कार्य स्थल

  • चुने गए उम्मीदवारों को चंडीगढ़ में कार्य करना होगा.

वेतन

उम्मीदवारों को पदों के अनुसार वेतन दिया जाएगा.

  • टेक्निकल एक्सपर्ट:  Rs: 50,000/- मासिक
  •  अकाउंट ऑफिसर : Rs: 35,000/- मासिक

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा

  • लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू
  • मेडिकल टेस्ट
  •  डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट https://haryanarural.gov.in/
एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करे
आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करे
नौकरी का प्रकार कॉन्ट्रैक्ट
इस तरह की और नौकरियों की जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे