नौकरी

Haryana Jobs: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद में आई लेखा अधिकारी के पदों पर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

जॉब डेस्क :- हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ (HSCCW)  की तरफ से लेखा अधिकारी (Accounting Officer) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां Contract आधार पर की जाएगी इसीलिए जो भी उम्मीदवार इन पदों (HSCCW Vacancy) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकता है. महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के आवेदक अपना आवेदन भेज सकते हैं. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपना आवेदन फॉर्म भारतीय डाक के जरिये पहुंचा सकते है.

job 5

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तारीख  24 मार्च 2023
आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अप्रैल 2023

आवेदन शुल्क 

  • आवेदकों कों 500 रुपए का बैंक ड्राफ्ट आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा जो Haryana State Council For Child Welfare के पक्ष में देय होगा.

कुल पद

आयु सीमा

  • इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रहेगी जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए.
  • Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार एमकॉम पास होने चाहिए, तथा उनको कम से कम 3 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए.

आवेदन कैसे करें

  1. इन पदों के लिए आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजनें होंगे.
  2.  सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.
  3.  दिए गए लिंक द्वारा आवेदन फार्म डाउनलोड करें और उसमें संबंधित जानकारी भरें.
  4. सभी संबंधित दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
  5.  एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
  6.  भरे गए आवेदन फार्म को दिए गए पते Olo Haryana State Council for Child Welfare, Bal Vikas Dhawan, Khoti No 650, Sector 16 D. Chandigarh 160016   पर डाक के माध्यम से पहुंचा दें.

कार्य स्थल

  • चुने गए उम्मीदवारों को चंडीगढ़ में कार्य करना होगा. आवेदकों की नियुक्ति चंडीगढ़ मुख्यालय पर की बनी है किन्तु चयनित उम्मीदवारों को हरियाणा में कहीं भी ट्रांसफर किया जा सकता है.

वेतन

  • उम्मीदवारों को निर्धारित प्रति माह Rs. 44,900- 1,42,400/- रूपये वेतन दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

  •  भर्ती संबंधित सभी अधिकार विभाग के पास सुरक्षित है. इस बारे में और ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें.

उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट www.wcdhry.gov.in
नौकरी का प्रकार कॉन्ट्रैक्ट
आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करे

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे