मौसम

Haryana Weather Today: हरियाणा में एक बार फिर से एक्टिव होगा मानसून, उमस भरी गर्मी से राहत दिलाएगी झमाझम बारिश

चंडीगढ़, Haryana Weather Today :- हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम खुश्क बना हुआ है, उमस भरी गर्मी नें लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं. जहां एक तरफ प्रदेश मे August महीने या सावन महीने में जमकर बारिश होती है वहीं दूसरी तरफ अबकी बार अगस्त महीने में उमस भरी गर्मी ने  लोगों की नींदे उड़ा रखी है. प्रदेश में इस बार जून जुलाई में मानसून ज्यादा Active रहा जबकि अगस्त महीने में मानसून सुस्त पड़ गया, जिस वजह से लोगों को इस महीने उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा.

barish 2

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होगा चक्रवात

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात सक्रिय होगा, जिस वजह से एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी. मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. अब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की फुल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. हरियाणा मे अबकी बार मानसून के दौरान 8 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.

आठ जिलों में हुई सामान्य से ज्यादा बारिश 

हरियाणा के GT बेल्ट के 8 जिलों में इस मानसून सीजन के दौरान सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. जबकि हरियाणा के 7 जिलों हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, जींद, भिवानी, पलवल, चरखी दादरी में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई. पूरे मानसून के दौरान हिसार में 124.7mm बारिश हुई जोकि सामान्य से 40% कम है, रोहतक में 20%, जींद में 33%, भिवानी में 18%, फतेहाबाद में 34%, पलवल में 13 प्रतिशत और चरखी दादरी में 6% सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई.

अलग- अलग स्थानो पर वर्तमान तापमान

स्थान            वर्तमान तापमान

  • चंडीगढ़:    26.8 डिग्री सेल्सियस
  • लुधियाना: 33 डिग्री सेल्सियस
  • अमृतसर:  27.8 डिग्री सेल्सियस
  • पटियाला: 28.2 डिग्री सेल्सियस
  • Hisar:    28.2 डिग्री सेल्सियस
  • अंबाला:   28.4 डिग्री सेल्सियस
  • करनाल:  28 डिग्री सेल्सियस

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे