Haryana CET News: हरियाणा CET मेंस को लेकर हाई कोर्ट ने दिया अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला, एग्जाम देने के आदेश जारी
पंचकूला :- जैसा कि आप सभी जानते हैं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप सी (Haryana CET News) के 32000 पदों पर भर्तियां की जानी है. इन पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test) का आयोजन किया जाना है. आयोग की तरफ से 12 ग्रुपों की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जा चुका है. आगामी 1 और 2 जुलाई को इन ग्रुपों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. HSSC आगामी 8 जुलाई को 10 ग्रुपों और 9 जुलाई को चार ग्रुपों का पेपर आयोजित करेगा.

शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के फोन पर आएगा मैसेज
आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने जानकारी दी कि 8 जुलाई को ग्रुप संख्या 1, 3, 4, 7, 8, 10, 11, 15, 19, 40 के अभ्यर्थियों का पेपर जबकि 9 जुलाई को ग्रुप संख्या 2, 6, 26, 56 के अभ्यर्थियों का पेपर लिया जाएगा. अध्यक्ष ने कहा कि जिन ग्रुपों का पेपर 1, 2 जुलाई को होने जा रहा है, उनके अभ्यर्थियों को मोबाइल पर Message जाएगा कि आप Shortlisted है. आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है. जो अभ्यर्थी अयोग्य होंगे, उनके पास मैसेज जाएगा कि आप अयोग्य हैं और अपनी योग्यता Check कर लीजिये.
8 और 9 जुलाई को होंगे इन पदों के लिए पेपर
HSSC के Chairman ने बताया कि 8 और 9 जुलाई को जिन अभ्यर्थियों के पेपर होने हैं, उन ग्रुपों के लिए ग्रुप अनुसार कट ऑफ Marks का पब्लिक नोटिस जारी कर दिया जाएगा. यदि किसी अभ्यर्थी को लगेगा कि उसकी योग्यता बनती थी तो Commission में संपर्क कर सकता है या खुद अपनी योग्यता की चेकिंग कर सकता है. अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि 8 जुलाई को जूनियर इंजीनियर समेत टेक्नीकल विषयों वाले पदों के पेपर होंगे जबकि 9 जुलाई को पटवारी, कैनाल पटवारी, क्लर्क जैसे सामान्य पदों के लिए पेपर का आयोजन होगा.
सभी ग्रुपों के लिए पेपर बनकर तैयार
उन्होंने बताया कि 8 और 9 जुलाई को होने वाली परीक्षाओं के लिए चार गुना उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. इसके लिए उम्मीदवारों को Shortlist किया जाएगा. अध्यक्ष ने कहा कि वैसे तो 15, 16 जुलाई के लिए भी ग्रुपों का चयन कर लिया है मगर उनका पब्लिक नोटिस तक जारी करेंगे जब शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. अध्यक्ष ने कहा कि सभी ग्रुपों के Paper बनकर तैयार हो चुके हैं.
याचिका के अंतिम फैसले पर होगा आधारित
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से निरंतर सीईटी पास याचिकाकर्ताओं की याचिका पर सुनवाई करते हुए अंतरिम तौर पर परीक्षा में बैठने का Order हो रहा है. एडवोकेट अंकुर सिधार ने बताया कि 13 याचिकाकर्ताओं की याचिका पर सुनवाई करते हुए 19 जून को जस्टिस पंकज जैन की खंडपीठ ने Notice जारी करते हुए स्किल एंड रिटन टेस्ट में बैठने का अंतरिम आदेश पारित किया है. अभी भी यह याचिका के अंतिम फैसले पर Based होगा.
अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग याचिकाएं की जा रही दायर
एडवोकेट अंकुर सिधार ने बताया कि इस याचिका में वही आदेश पारित किया है, जो 14 जून को तीन याचिकाकर्ताओं की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया था. उन्होंने बताया कि डबल बैंच से सीईटी पास उम्मीदवारों में से चार गुना बुलाने की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई 21 जून को होगी. पहले 9 जून तय हुई थी लेकिन तब सुनवाई नहीं हुई थी और अगली तारीख 21 जून तय हो गई थी. एडवोकेट अंकुर सिधार ने बताया कि सीईटी पास 22 उम्मीदवारों की एक अन्य याचिका पर 20 जून को सुनवाई थी लेकिन इस पर अब 22 जून को सुनवाई होगी. उन्होंने जानकारी दी कि अलग- अलग पदों के लिए अलग- अलग याचिकाएं दायर की जा रही है.

