Haryana Patwari Bharti: HSSC को हाई कोर्ट का बड़ा झटका, अब नए सिरे से शुरू करनी होगी ये बड़ी भर्ती
पंचकुला :- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से की जा रही हर भर्ती अदालत में किसी न किसी वजह से अटक जाती है. इस बार हरियाणा दिव्यांगजन राज्य आयुक्त की Court ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को दिव्यांगजन की सभी श्रेणियों को प्रतिनिधित्व देने और बैकलॉग के 50 पदों को सम्मिलित कर दोबारा से विज्ञापन जारी करने के आदेश जारी किए हैं.

हरियाणा दिव्यांगजन राज्य आयुक्त ने जारी किए आदेश
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पिछले दिनों पटवारियों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे. आयोग की तरफ से दिव्यांगजन के लिए कुल 49 पद निकाले गये थे, लेकिन बाद में ये पद दिव्यांगजन की सभी श्रेणियों के लिए अलग- अलग आवंटित नहीं किए गए. इसके विरुद्ध कुछ दिव्यांगजनों ने हरियाणा दिव्यांगजन राज्य आयुक्त की कोर्ट का सहारा लिया. मामले की सुनवाई करते हुए हरियाणा दिव्यांगजन राज्य आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को Order दिए है.
दिव्यांगजनों के सभी श्रेणियों को मिलेगा हिस्सा
इसके तहत बैकलॉग की 50 अन्य Posts को भी दिव्यांगजन की श्रेणी के तहत शामिल किया जाए व इन पदों में दिव्यांगजन को भी सभी श्रेणियों के नियमानुसार प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए. यही नहीं Court ने Commission को स्थगन के आदेश दिए है और डेढ़ महीने में नए सिरे से Advertisement जारी करने के Order दिए है. ऐसे में अब पटवारियों की भर्ती में दिव्यांगजन के लिए कुल 99 पदों पर भर्ती होगी और इनमें दिव्यांगजन की सभी Category को मौका मिलेगा.

