नौकरी

Hisar Jobs: हिसार सरकारी हॉस्पिटल में निकली अनेक पदों पर सीधी भर्ती, सिर्फ दो दिन कर सकेंगे आवेदन

जॉब डेस्क :- हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (एचएसएसीएस) हिसार की तरफ से लैब तकनीशियन, काउंसलर और ANM   के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां Contract आधार पर की जाएगी इसीलिए जो भी उम्मीदवार इन पदों (Hisar Jobs) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकता है. महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के आवेदक अपना आवेदन भेज सकते हैं. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपना आवेदन फॉर्म भारतीय डाक के जरिये पहुंचा सकते है. फिलहाल यह भर्ती संविदा आधार पर 1 साल के लिए की जा रही है लेकिन कार्य की संतुष्टि के अनुसार इसे हर वर्ष बढाया जा सकता है.

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तारीख 28 अक्टूबर 2023
आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2023

आवेदन शुल्क 

  • किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.

कुल पद

  • कुल 04 पदों पर भर्ती की जाएगी.

आयु सीमा

  • इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष होनी चाहिए.
  • Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

 

पोस्ट  क्वालिफिकेशन 
लैब तकनीशियन 2 साल के अनुभव के साथ मेडिकल प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी में डिग्री।
काउंसलर 3 साल के अनुभव के साथ स्नातक या नर्सिंग
ANM एएनएम कोर्स

आवेदन कैसे करें

  1. इन पदों के लिए आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजनें होंगे.
  2.  सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.
  3.  दिए गए लिंक द्वारा आवेदन फार्म डाउनलोड करें और उसमें संबंधित जानकारी भरें.
  4. सभी संबंधित दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
  5.  एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
  6.  भरे गए आवेदन फार्म को दिए गए पते “सिविल सर्जन कार्यालय, हिसार, पिन कोड 125001” पर डाक के माध्यम से  पहुंचा दें.

कार्य स्थल

  • चुने गए उम्मीदवारों को हिसार (हरियाणा) में कार्य करना होगा.

वेतन

  • उम्मीदवारों को निर्धारित प्रति माह 21,000/- रूपये वेतन दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू
  • दस्तावेज सत्यापन

उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट https://hisar.gov.in/
एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करे
आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करे
नौकरी का प्रकार कॉन्ट्रैक्ट
इस तरह की और नौकरियों की जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे