नौकरी

HKRN Jobs: हरियाणा कौशल रोजगार निगम में आई डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर के पदों पर भर्ती, आप भी तुरंत करें अप्लाई

जॉब डेस्क :- हरियाणा कौशल रोजगार निगम पंचकूला (HKRN) की तरफ से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर (District Coordinator) के पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है. आपको बता दें कि यह भर्तियां Contract आधार पर की जाएगी इसीलिए जो भी उम्मीदवार इन पदों (HKRN Vacancy) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकता है. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन करना होगा. हमारे इस लेख में आपको आवेदन करने तथा भर्ती से जुड़ी हुई सारी जानकारी प्रदान की गई है इसलिए आप ही खबर को आखिर तक पढ़े.

hkrn peon list

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तारीख  20 मार्च 2023
आवेदन करने की अंतिम तारीख 05 अप्रैल 2023

 

आवेदन शुल्क 

  •  किस वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए कितना आवेदन शुल्क देना है इस बारे में जल्द ही सूचित किया जाएगा.

कुल पद

  • कुल 22 ( प्रत्येक जिले के लिए एक डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर) पदों पर भर्ती की जाएगी.

आयु सीमा

  • इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष होनी चाहिए.
  • Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से Regular मोड के माध्यम से कोई भी स्नातक हो. तथा किसी भी सरकारी विभाग / बोर्ड / निगम से डाटा एंट्री ऑपरेटर के न्यूनतम 03 वर्ष के अनुभव के साथ होने चाहिए.

आवेदन कैसे करें

  1. इन पदों के लिए आवेदकों को ऑन लाइन माध्यम से आवेदन भेजनें होंगे.
  2.  सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करे.
  3. पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें.
  4. अपनी मूलभूत जानकारी भरे.
  5. शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव इत्यादि जानकारी भरे.
  6. अपनी स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो जाति प्रमाण पत्र इत्यादि अपलोड करें.
  7. भरी गई जानकारी को देखे यदि कोई गलती है तो उसे तुरंत ठीक करें.
  8. सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आवेदन फार्म का प्रिंट आउट ले ले.

कार्य स्थल

  • चुने गए उम्मीदवारों को हरियाणा में कार्य करना होगा.

वेतन

  • उम्मीदवारों को Consolidated Pay Scale प्रति माह 30,000. रूपये वेतन दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू
  • मेडिकल परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन

उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट https://hkrnl.itiharyana.gov.in
नौकरी का प्रकार  कॉन्ट्रैक्ट
आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करे

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे