HKRN News: हरियाणा कौशल रोजगार निगम में बड़ा बदलाव, अब अफसरों को भी किया जायेगा भर्ती
चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि हरियाणा सरकार की तरफ से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के जरिए अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है. अब इस भर्ती प्रक्रिया के नियमों में संशोधन किया जा रहा है. यदि कुछ मामलों को छोड़ दिया जाए, तो अभी तक केवल अनुभवी उम्मीदवारों को ही अस्थाई नौकरी मिल रही थी. अब संशोधित नीति में नए बदलावो से योग्य उम्मीदवारों को नौकरी मिल सकेगी.

हरियाणा सरकार करने जा रही है नियमों में संशोधन
उम्मीदवारों को अनुभव के भी अधिकतम 10 अंक मिलेंगे. अभी तक तय की गई नीति के अनुसार Selection के लिए 150 अंक तय किए गए हैं, परंतु संशोधित नीति में इन्हें घटाकर 100 कर दिया जाएगा. अभी संशोधित नीति को लेकर मसौदा तैयार किया जा रहा है. बता दें कि अभी तक सामान्य तौर पर Group – C और Group – D के पदों पर ही निगम के जरिए अस्थाई भर्ती हो रही थी. अब संशोधित नीति में प्रावधान किया जा रहा है कि जो रेट और जॉब लेवल रोजगार निगम में है, उनसे ऊपर के पदों पर भर्ती की जा सकती है, इसके लिए वित्त विभाग से पूर्व अनुमति लेनी भी जरूरी होगी. अब अफसरों को भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत अस्थाई तौर पर भर्ती किया जा सकेगा.
इस प्रकार मिलेंगे सामाजिक आर्थिक मापदंड के 10 अंक
अगर उम्मीदवार अनाथ है तो उसे 10 नंबर मिलेंगे. अगर विधवा है या आवेदक पहला या दूसरा बच्चा है जिसके पिता की मृत्यु 42 साल साल पूरा होने से पहले ही हो गई है तो उसे भी सामाजिक आर्थिक मापदंड के 10 अंकों का लाभ मिलेगा. आवेदक पहला या दूसरा बच्चा है जिसके पिता की मौत उसकी उम्र 15 साल पूरी करने से पहले ही हो गई थी, उसे 5 अंक मिलेंगे.
अनुभव के 10 अंक
जिस उम्मीदवार ने हरियाणा सरकार के कंट्रोल में आने वाले विभाग, बोर्ड, निगम यूनिवर्सिटी, पब्लिक सेक्टर या अन्य किसी अथॉरिटी में काम किया है, तो उसे 1 साल के लिए 1 अंक मिलेंगा और इस प्रकार उसे अधिकतम 10 अंक मिल सकते हैं.


12th iti electrican
Sir muje job chahiye