HKRN Vacancy: हरियाणा कौशल निगम में निकली नई भर्ती, 5th पास करे ऑनलाइन अप्लाई
जॉब डेस्क :- हरियाणा सरकार द्वारा अभी हाल ही में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (Haryana Kaushal Rojgar Nigam)का गठन किया गया है. इस निगम के जरिए हरियाणा सरकार के सभी बोर्ड और निगमों, सरकारी विभागों, राज्य विश्वविद्यालय व अन्य संस्थाएं जो सरकार के नियंत्रण में आती हैं, को सर्विस प्रदान की जाती है.

HKRN के माध्यम से होगी भर्ती
HKRN के जरिए विभिन्न पदों को Contract बेस पर भरा जाता है. हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN Portal) की शुरुआत की है, जिसका लक्ष्य हरियाणा मे कान्ट्रैक्ट/ DC रेट की सभी भर्तियों को पूरा करना है. अभी तक सभी विभाग अपने आप ही ये भर्तियाँ करते थे जिसमे काफी धांधली होती थी अब HKRN पोर्टल के माध्यम से ये भर्तियां संपन्न की जाएगी.
हरियाणा कौशल रोजगार निगम की स्थापना 25 दिसंबर 2021 को की गई थी. जिस प्रकार हरियाणा में पक्की भर्ती HSSC और HPSC करती है उसी प्रकार कच्ची भर्तियां HKRN के जरिये की जाती है. अभी हाल ही में हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तरफ से विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं.
इन पदों के लिए मांगे गए हैं आवेदन
- Multi – Tasking Shrine Personnel
- Multi – Tasking Technical Workers
- Technical Associates
- Multi – Tasking Office Personnel
- Multi – Tasking Field Workers
- Multi – Tasking Technical Personnel
- Para – Veterinary Associates
ज्यादा जानकारी के लिए देख सकते हैं ऑफिशल वेबसाइट
इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 13 मार्च से 16 मार्च तक अप्लाई कर पाएंगे. शैक्षणिक योग्यता व अन्य जानकारी देखने के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट hkrnl.itiharyana.gov.in पर भी जा सकते हैं. आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए पांचवी पास से लेकर डिप्लोमा, डिग्री धारक उम्मीदवार भी आवेदन कर पाएंगे.
इस प्रकार करें Apply
- सबसे पहले आपको हरियाणा भर्ती 2023 के लिए HKRN की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- होम पेज पर दिए गए नोटिस ऑप्शन पर जाकर HKRN VACANCY NOTICE को Read करें.
- इसके बाद HKRN RECRUITMENT 2023 APPLY LINK पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपनी फैमिली आईडी नंबर दर्ज करें.
- अपना नाम सिलेक्ट कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें और Submit पर Click करें.
- इसके बाद HKRN भर्ती फॉर्म ऑनलाइन Registration करें.
- अंत में सभी जानकारी व Documents अपलोड करने के बाद चैक कर लें तथा सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें.


10yrs experience lab technician
10yrs experience lab technician .I was traning 6month in civil hospital palwal and 3yrs experience lab technician in dhruv lab Delhi 2yrs experience lab technician dr a lal daignostic lab ghaziabad and 1yrs experience lab technician Walia nursing home Delhi and 4yrs experience a square lab faridabad