नौकरी

HSC Jobs: HSC में 10वीं पास के लिए निकली MTS के पदों पर जॉब, दसवीं पास करें आवेदन

जॉब डेस्क :- सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. आपको बता दें कि HSC की तरफ से Multi Tasking Staff पदों पर भर्ती की जा रही है. इस भर्ती के तहत कुक व अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां Permanent आधार पर की जाएगी इसीलिए जो भी उम्मीदवार इन पदों (HSC MTS Vacancy) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकता है. यदि आप भी इन पदों के लिए Apply करना चाहते हैं तो अपना आवेदन फॉर्म भारतीय डाक के जरिये पहुंचा सकते है. उम्मीदवार इस बात की तरफ ध्यान दें की भर्ती विज्ञापित होने के बाद उन्हें अपने आवेदन 30 दिन के अंदर ही भेजने होंगे.

office job

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तारीख अप्रैल 2023
आवेदन करने की अंतिम तारीख आवेदन शुरू होने के 1 महीने बाद तक
 ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस देखें

 

आवेदन शुल्क 

  • किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.

कुल पद

  • कुल 25 पदों पर भर्ती की जाएगी.

  • कुक: 11
  • MTS: 05
  • कारपेंटर: 01
  • वाशरमैन: 02
  • सफाई वाला: 04
  • इक्विपमेंट रिपेयरर: 01
  • टेलर: 01

आयु सीमा

  • इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी जबकि अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए.
  • Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार  दसवीं पास होनें चाहिए.

आवेदन कैसे करें

  1. इन पदों के लिए आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजनें होंगे.
  2.  सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.
  3.  दिए गए लिंक द्वारा आवेदन फार्म डाउनलोड करें और उसमें संबंधित जानकारी भरें.
  4. सभी संबंधित दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
  5.  एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
  6.  भरे गए आवेदन फार्म को दिए गए पते The Officer-in-Charge, Southern Command Signal Regiment, Pune (Maharashtra), PIN – 411001. पर डाक के माध्यम से  पहुंचा दें.

कार्य स्थल

  • चुने गए उम्मीदवारों को पुणे (महाराष्ट्र) में कार्य करना होगा.

वेतन

  • उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट/ ट्रेड टेस्ट

उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट https://indianarmy.nic.in/home
नौकरी का प्रकार  परमानेंट
आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करे

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे