Haryana CET Exam: HSSC ने दिया लाखों CET अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका, अब इनको नहीं मिलेंगे एडमिट कार्ड के मैसेज
पंचकूला :- गौरतलब है कि हरियाणा (HSSC) में ग्रुप सी के 32000 पदों को भरा जाना है. इन पदों को भरने के लिए विभाग की तरफ से ग्रुपों के अनुसार परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा के पहले चरण में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 12 ग्रुपों की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है. तृतीय श्रेणी के 12 हजार से ज्यादा पदों के लिए 1 और 2 जुलाई को होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पूरी तैयारी कर ली है.

कुछ उम्मीदवारों को नहीं मिलेंगे Message
जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे उनके मोबाइल पर Message भेज कर उन्हें सूचना दी जा रही है. मैसेज के द्वारा उम्मीदवारों को सूचित किया जा रहा है कि वह परीक्षा देने के योग्य है और 28 जून के बाद अपना Admit Card डाउनलोड कर पाएंगे. इसी बीच एक बड़ी परेशानी देखने को मिल रही है. बड़ी संख्या में CET पास अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने आवेदन में गलत सूचना दर्ज कर दी है. इसके चलते इन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए जा सकेंगे.
उम्मीदवारों ने आवेदन फार्म में भरी गलत जानकारी
यदि किसी अभ्यर्थी को 24 जून तक मोबाइल या ई-मेल के माध्यम से परीक्षा की सूचना नहीं मिलती है और उसे लगता है कि वह परीक्षा के लिए योग्य है तो वह 26 या 27 जून को पंचकूला स्थित HSSC के कार्यालय में संपर्क कर सकता है. एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि आयोग के संज्ञान में आया है कि कुछ अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र भरते समय डिप्लोमा विषय का उल्लेख करने की बजाय विवि या संस्था का नाम या फिर इसी तरह की अन्य गलतियां जैसे गलत मोबाइल नंबर / ई-मेल पते इत्यादि से संबंधित त्रुटियां कर दी है. आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी मैच न होने की वजह से उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सूचना नहीं मिल पायेगी.
HSSC कार्यालय में कर सकते हैं संपर्क
अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि आयोग की तरफ से इस समस्या का भी समाधान किया गया है. आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने कहा है कि यदि इसी उम्मीदवार को इस प्रकार की कोई समस्या आती है तो वह 26 या 27 जून सुबह 9:00 से साईं 5:00 बजे तक Panchkula में स्थित आयोग के कार्यालय में आ सकता है. अध्यक्ष का कहना है कि आयोग भी अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रहा है ताकि कोई भी उम्मीदवार है Screening Test से वंचित न रहे. कार्यालय आते वक़्त उम्मीदवार को अपलोड किए गए स्वप्रमाणित दस्तावेजों व मूल दस्तावेजों के साथ एक Printout साथ लेकर आना होगा. केवल उन्हीं दस्तावेजों पर विचार किया जाएगा जो आवेदन पत्र भरते समय Upload किए गए थे.

