ICMR Vacancy 2023: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद में निकली 68 पदों पर सीधी भर्ती, 10th पास करे आवेदन
जॉब डेस्क :- Jalma Institue for Leprosy & Other Mycobacterial Diseases (ICMR) की तरफ से विभिन्न टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों (ICMR Vacancy 2023) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकता है. महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के आवेदक अपना आवेदन भेज सकते हैं. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपना आवेदन फॉर्म भारतीय डाक के जरिये पहुंचा सकते है. आइए आपको इस बारे में और ज्यादा जानकारी देते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 05 जुलाई 2023 |
| आवेदन करने की अंतिम तारीख | 28 जुलाई 2023 |
आवेदन शुल्क |
- General/OBC/EBC (CL) :- 300 /-
- SC/ST/EBC (NCL)/ PWD :- No Fees
- Persons with Disabilities:- No Fees
- Fees Payment Mode:- आवेदकों को किस का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के जरिए करना होगा जो “Director, ICMR-National JALMA Institute for Leprosy & Other Mycobacterial Diseases, Agra” के पक्ष में देय होगा.
कुल पद |
-
कुल 68 पदों पर भर्ती की जाएगी.
- टेक्निकल असिस्टेंट: 23
- तकनीशियन: 35
- लैब अटेंडेंट: 10
आयु सीमा |
- इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी जबकि अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है जो इस प्रकार है.
- टेक्निकल असिस्टेंट: 30 वर्ष
- तकनीशियन: 28 वर्ष
- लैब अटेंडेंट: 25 वर्ष
- Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता |
तकनीकी सहायक (Technical Assistant)
इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार संबंधित फील्ड में डिग्री या डिप्लोमा धारक होने चाहिए.
तकनीशियन (Technician)
इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार विज्ञान विषय से 12वीं पास होने चाहिए तथा उनके पास कंप्यूटर डिप्लोमा /DMLT होना चाहिए.
लैब अटेंडेंट (Lab Attendant)
इन पदों के लिए आवेदक दसवीं पास होने चाहिए तथा उनके पास 1 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए, या आवेदक संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक होने चाहिए.
आवेदन कैसे करें |
- इन पदों के लिए आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजनें होंगे.
- सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.
- दिए गए लिंक द्वारा आवेदन फार्म डाउनलोड करें और उसमें संबंधित जानकारी भरें.
- सभी संबंधित दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
- एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
- भरे गए आवेदन फार्म को दिए गए पते “The Director, ICMR-National JALMA Institute for Leprosy & Other Mycobacterial Diseases, Dr. M.Miyazaki Marg, Tajganj, Agra – 282001″ पर डाक के माध्यम से पहुंचा दें.
कार्य स्थल |
- चुने गए उम्मीदवारों को आगरा (उत्तर प्रदेश) में कार्य करना होगा.
वेतन |
- उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा.
चयन प्रक्रिया |
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.jalma-icmr.org.in/ |
| एप्लीकेशन फॉर्म | डाउनलोड करे |
| आधिकारिक नोटिस | डाउनलोड करे |
| नौकरी का प्रकार | अस्थाई |
| इस तरह की और नौकरियों की जानकारियों के लिए | यहाँ क्लिक |

