Haryana News

Haryana News: हरियाणा के इस जिले के बस स्टैंड लगे गेहूं की बोरियों के ढेर, अस्पताल में खड़ीं करी जा रही है बसें

चरखी दादरी, Haryana News :- राज्य में फंसले कट चुकी है और मंडियो में फसलों की खरीद शुरू हो चुकी है. हरियाणा के चरखी दादरी में मंडियों में फसली Season होने के चलते जहां सरकारी खरीद चल रही है, पर उठान नहीं होने के कारण आढ़तियों और किसानों के साथ आमजन को भी परेशानियां हो रही है. चरखी दादरी के उपमंडल बाढ़ड़ा की मंडी में कम स्थान होने के कारण बस स्टैंड को ही अनाजमंडी में तब्दील कर दिया गया है.

bus stand

बस स्टैंड बना अनाजमंडी

बस स्टैंड पर बसें नहीं, बल्कि यहां गेहूं की ढेरियां ही ढेरियां देखने को मिल रही हैं. ऐसी स्थिति बन चुकी है कि बस स्टैंड परिसर में लोगों के बैठने के लिए लगाई कुर्सियों और टिकट बूथों तक गेहूं की ढेरियां लगी हुई हैं. बस स्टैंड पर पहुंचे यात्रियों ने इस परेशानी को व्यक्त किया तो मंडी अधिकारियों ने इसे मजबूरी बताया. दरअसल, दादरी के उपमंडल बाढ़ड़ा की अनाज मंडी में सरसों की बंपर आवक हो रही है और उठान समय पर नहीं होने के कारण पूरी मंडी सरसों से अटी पड़ी है.

बस स्टैंड में नहीं है यात्रियों के लिए बैठने की जगह 

मंडी में जगह नहीं होने के कारण बाढड़ा के बस स्टैंड को ही अस्थाई अनाजमंडी बनाया गया है. गेहूं आवक ज्यादा होने के कारण बस स्टैंड परिसर में बसें खड़ी करने के लिए जगह नहीं है और नाइट करने वाली बसों को साथ लगते पीएचसी (PHC) में खड़ा करना पड़ा.गेहूं की खरीद अभी शुरू भी नहीं हो पाई है, जिसके चलते खरीद से पहले उठान नहीं हो सकता है. इसके चलते समस्या और ज्यादा बढ़ रही है. हालात अगर ऐसे ही बने रहे तो बस स्टैंड पर बसों की Entry बंद करनी होगी.

स्कूल या खेल ग्राउंड में बना सकते थे अनाज मंडी 

बस स्टैंड पर पहुँचे यात्री रूपेश और रामनिवास ने बताया कि अनाजमंडी के लिए स्कूल या खेल ग्राउंड को चुना जा सकता है. तपती गर्मी के बीच यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसे ही हालात रहे तो यात्रियों के अलावा विद्यार्थियों को भी समस्या होगी. गेहूं की खरीद शुरू भी नहीं हुई, बस स्टैंड को अनाजमंडी बनाने पर बसे कैसे चल पायेगी. मंडी अधिकारी विकास कुमार ने जानकारी दी कि प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर बाढड़ा बस स्टैंड को अस्थाई अनाजमंडी बनाया गया है. उठान को लेकर पूरी तैयारियां जारी हैं और जल्द ही समस्या का समाधान होगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे