नौकरी

India Post Jobs: चंडीगढ़ डाक विभाग में निकली आठवीं पास के लिए नौकरी, यहाँ से चेक करे बाकी डिटेल्स

जॉब डेस्क :- India Post Department, चंडीगढ़ की तरफ से स्किल्ड आर्टीजन (skilled Artisan) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां Contract आधार पर की जाएगी इसीलिए जो भी उम्मीदवार इन पदों (Post Office Chandigarh Vacancy) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकता है. महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के आवेदक अपना आवेदन भेज सकते हैं. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपना आवेदन फॉर्म भारतीय डाक के जरिये पहुंचा सकते है. आइए आपको इस भर्ती के बारे में सारी जानकारी प्रदान करते है.

Job 7

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तारीख  18 मार्च 2023
आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल 2023

 

आवेदन शुल्क 

  • उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान बैंक ड्राफ्ट (Bank Draft) के जरिए करना होगा. 100 रुपये का पोस्टल आर्डर जो Manager, Mail Motor Service के पक्ष में Chandigarh में देय होगा. आपको बता दें कि एससी, एसटी तथा महिला उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.

कुल पद

  • कुल कितने पदों पर भर्ती की जाएगी यह जानने के लिए अधिकारिक अधिसूचना देखें.

आयु सीमा

  • इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए.
  • Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार आठवीं पास होनें चाहिए. तथा आवेदकों को संबंधित क्षेत्र में 1 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए. आपको बता दें कि आवेदक के पास संबंधित ट्रेड का प्रमाण पत्र व वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए.

आवेदन कैसे करें

  1. इन पदों के लिए आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजनें होंगे.
  2. सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.
  3. दिए गए लिंक द्वारा आवेदन फार्म डाउनलोड करें और उसमें संबंधित जानकारी भरें.
  4. सभी संबंधित दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
  5. एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
  6. भरे गए आवेदन फार्म को दिए गए पते The Manager, Mail Motor Service, GPO Building, Sector 17 D. Chandigarh 160017 पर डाक के माध्यम से  पहुंचा दें.

कार्य स्थल

  • चुने गए उम्मीदवारों को चंडीगढ़ में कार्य करना होगा.

वेतन

  • उम्मीदवारों को निर्धारित प्रति माह 19900-63230/-  रूपये वेतन दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

  • इंटरव्यू/परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन

उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट https://www.indiapost.gov.in/sites/PostalCircles/Punjab/Pages/cpio.aspx
नौकरी का प्रकार अस्थाई
आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करे

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे