नौकरी

IRCTC Jobs: भारतीय रेलवे में निकली 176 पदों पर सीधी भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे सीधे इंटरव्यू

IRCTC Jobs :- सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. आइआरसीटीसी (IRCTC) में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है.  भारत सरकार के रेल मंत्रालय के नियंत्रण में आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कोरपोरेशन लिमिटेड (आइआरसीटीसी) ने विभिन्न जोन में टूरिज्म मॉनीटर्स और हॉस्पीटैलिटी मॉनीटर्स के पदों पर भर्ती के लिए भिन्न भिन्न भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है.

office job

आयोजित किया जाएगा Walk-In-Interview 

जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक है वो इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं.  निगम की तरफ से ईस्ट जोन(East Zone), वेस्ट जोन(West Zone) , साउथ जोन (South Zone) और साउथ सेंट्रल जोन (Central Zone) के लिए जारी इन भर्ती अधिसूचना के अनुसार दोनों ही पदों की कुल 176 रिक्तियों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे. आपको बता दें कि अलग-अलग दिन इंटरव्यू होंगे.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

अधिसूचना में दिया गया है एप्लीकेशन फॉर्म 

आपको बता दें आइआरसीटीसी की तरफ से विज्ञापित टूरिज्म मॉनीटर्स और हॉस्पीटैलिटी मॉनीटर्स पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निगम की आधिकारिक वेबसाइट, irctc.com पर भर्ती सेक्शन में एक्टिव लिंक से इन भर्ती अधिसूचनाओं को डाउनलोड कर सकते है. अप्लीकेशन फॉर्म अधिसूचना में ही दिया गया है. उम्मीदवारों को इस फॉर्म में पूरी जानकारी भरनी है और मांगे गये डॉक्यूमेंट्स को साथ लगाकर सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए जाना होगा.  जोन के मुताबिक इंटरव्यू की Date और स्थान अलग-अलग हैं, जिन्हें उम्मीदवार सम्बन्धित भर्ती अधिसूचना के जरिए चेक कर सकते हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे