नौकरी

HKRN ALM Vacancy: हरियाणा बिजली निगम में HKRN के अंतर्गत जल्द भरे जायेंगे 200 से ज्यादा पद, दसवीं पास के लिए आधिकारिक नोटिस जारी

सोनीपत, HKRN ALM Vacancy :- धान का सीजन चल रहा है ऐसे में हरियाणा के 6 जिलों में असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) के पदों पर भर्ती की जाएगी. इस सीजन में किसानों को बिना रुकावट के बिजली आपूर्ति की जरूरत होती है. गर्मी में अघोषित कट लगते हैं, जिससे कृषि व ग्रामीण क्षेत्रों की लाइनों में Fault आने की आशंका हो जाती है. बिना बिजली के धान की फसल उगाने में किसानों को काफी समस्या होती है इसीलिए इसे देखते हुए इन पदों को भरा जा रहा है.

bijli wire

220 पदों पर होगी ALM की भर्ती

उत्तर बिजली वितरण निगम (UBVN) की तरफ से 220 पदों पर ALM के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आपको बता दें कि यह नियुक्तियां सोनीपत, अंबाला, युमनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत जिले में होगी. सहायक लाइनमैन की नियुक्त संविदा (Contract) के आधार पर होगी और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत यह सहायक लाइनमैन 3 महीने अपनी सेवाएं देंगे. इस नियुक्ति के लिए आधिकारिक नोटिस भी जारी हो चुका है. जो भी उम्मीदवार दसवीं पास है तथा आईटीआई डिप्लोमा धारक है उनके लिए यह अच्छा मौका है.

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत की जाएगी नियुक्ति 

तीन महीने के बाद बिजली निगम निगम द्वारा इन्हें हटा दिया जाएगा. वर्तमान में बिजली निगम में सहायक लाइनमैन के अधिकांश पद रिक्त पड़े हैं. पक्के सहायक Lineman की कमी होने के कारण बिजली निगम हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत प्रदेश के छह जिलों में कर्मचारियों को नियुक्त कर रहा है. इस नियुक्ति के तहत सोनीपत में 60, पानीपत व करनाल में 50- 50, तथा यमुनानगर अंबाला व कुरुक्षेत्र, हर जिले में 20 पदों पर असिस्टेंट लाइनमैन को नियुक्त किया जाएगा.

6 जिलों में सहायक लाइनमैनो को किया जाएगा तैनात 

सोनीपत बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर ने बताया कि प्रदेश के छह जिलों में संविदा के आधार पर सहायक लाइनमैन की नियुक्ति के लिए मुख्यालय की ओर से Order जारी हुआ है. हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत आने वाले सहायक लाइनमैन को विभिन्न Divisions में ड्यूटी दी जाएगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे