नौकरी

NHB Jobs: नेशनल हाउसिंग बोर्ड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सिर्फ रूपए में मिलेगा सरकारी जॉब

जॉब डेस्क :- जो लोग Bank में नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है. यदि आप भी बैंकिंग सेक्टर में काम करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अपडेट है. आपको बता दें कि नेशनल हाउसिंग बैंक (National Housing Bank) में विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है.  इन पदों में  महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक और अन्य कई पद शामिल है जिन पर नियुक्तियां की जाएगी. अगर आप इन पदों से संबंधित ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ बने रहे.

Bhiwani Rojgar Mela job

18 अक्टूबर तक भेज सकते हैं आवेदन 

आपको बता दे कि इस भर्ती के जरिए कुल 43 पदों को भरा जाएगा. सभी उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 October 2023 ते की गई है. इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhb.org.in के जरिए अपना आवेदन भेज सकते हैं. आवेदन भेजने के लिए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों को 175 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना भी देख सकते हैं.

इस प्रकार करें NHB recruitment 2023 के लिए आवेदन 

  • आवेदन भेजने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट nhb.org.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद यहां होम पेज पर Opportunities@NHB Tab पर जाना होगा.
  • अब “विभिन्न पदों के लिए भर्ती 2023-24” पर Click करना होगा.
  • इसके पश्चात विभिन्न एएम, जीएम, एजीएम और अन्य पदों के लिए Apply लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपको अपना Registration करना होगा.
  •  रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा. फार्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करनी होगी.
  •  इसके बाद आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा तथा Submit के बटन पर क्लिक करना होगा.
  • इस प्रकार आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे