गैजेट

Jio और Airtel के 5G को टक्कर देने के लिए अब BSNL ने कसी कमर, यूजर्स को जल्द देगा 5G सुविधा

टेक डेस्क :-  जैसा कि आपको पता है कि जियो और एयरटेल की तरफ से ही भारत में 5G सर्विसेज पेश की जा रही है. अब जल्द ही सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड 5G सर्विसेस को लांच कर सकता है. अगर आप भी बीएसएनएल के ग्राहक है, तो आज की एक यह खबर आपके लिए बेहद ही खास होने वाली है. आज से तकरीबन 1 साल पहले जियो और एयरटेल की तरफ से 5G सर्विसेस को शुरू किया गया था.भारत में 5G सर्विसेज में इन्हीं दो कंपनियों का ही तब दबा रहा है, परंतु अब बीएसएनल भी एयरटेल और जियो को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है.

BSNL Recharge Plan
BSNL Recharge Plan

BSNL जल्द देगा यूजर्स को बड़ा तोहफा 

खबरें सामने आ रही है कि बीएसएनएल की तरफ से दिल्ली व मुंबई में नेटवर्क क्वालिटी में सुधार को लेकर कार्य किया जा रहा है. कंपनी बैंडविडथ और नेटवर्क क्वालिटी मे सुधार को लेकर भी कार्य कर रही है. खबरें सामने आ रही है कि इस साल के लास्ट तक कंपनी पूरी तरह से 4g सर्विस को रोल आउट कर देगी. इसके बाद कंपनी नेटवर्क में इंप्रूवमेंट देखने को मिल सकता है.

इस साल शुरू होंगी 5G सर्विसेज

अब आप सोच रहे होंगे की कंपनी की तरफ से 5G सर्विसेस को कब शुरू किया जाएगा. 5G सर्विसेज ना देने की वजह से बीएसएनल को लगाकर  नुकसान उठाना पड़ रहा है. कंपनी की से अक्टूबर महीने मे करीब 6 लाख सब्सक्राइबर कम हो गए. कंपनी की तरफ से कम से कम 100000 बेस्ट ट्रांसफर रिसीवर स्टेशन लगाए जाएंगे.  इनमें से पंजाब और हरियाणा में तकरीबन 2000 BTS लगाई जा चुके हैं. जानकारी देते हुए बताया गया कि बीएसएनएल की तरफ से 5G सर्विसेस को भारत में साल 2025 तक शुरू किया जा सकता.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे