जॉब डेस्क :- पंजाब राज्य एड्स नियंत्रण समिति चंडीगढ़ (PSACS) की तरफ से कॉउंसलर (Counselor) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां Contract आधार पर की जाएगी इसीलिए जो भी उम्मीदवार इन पदों (PSACS Chandigarh Jobs) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकता है. महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के आवेदक अपना आवेदन भेज सकते हैं. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपना आवेदन फॉर्म भारतीय डाक के जरिये पहुंचा सकते है. फिलहाल यह भर्ती 1 साल के लिए की जा रही है बाद में इसमें वृद्धि हो सकती है.

| आवेदन शुरू होने की तारीख |
14 जुलाई 2023 |
| आवेदन करने की अंतिम तारीख |
25 जुलाई 2023 |
- किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.
- इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रहेगी जबकि अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष होनी चाहिए.
- Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.
- आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार मनोविज्ञान/कार्य/समाज शास्त्र/ मानव व्यवहार/ मानव विकास/ नर्सिंग में पोस्ट ग्रेजुएट अथवा सम्बन्धित विषय से स्नातक पास होने चाहिए. आवेदकों को कार्य का 3 साल का कार्य अनुभव तथा कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए.
- इन पदों के लिए आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजनें होंगे.
- सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.
- दिए गए लिंक द्वारा आवेदन फार्म डाउनलोड करें और उसमें संबंधित जानकारी भरें.
- सभी संबंधित दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
- एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
- भरे गए आवेदन फार्म को दिए गए पते C/o Punjab State AIDS Control Society. 4th Floor Paryaas Building Sector 38 B, Chandigarh-160036 के पते पर डाक के माध्यम से पहुंचा दें.
- चुने गए उम्मीदवारों को चंडीगढ़ में कार्य करना होगा.
- उम्मीदवारों को निर्धारित प्रति माह 21,000/- रूपये वेतन दिया जाएगा.
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.