जॉब डेस्क, Railway Jobs :- हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (HRIDC) की तरफ से सहायक प्रबंधक (Assistant Manager) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां Contract आधार पर की जाएगी इसीलिए जो भी उम्मीदवार इन पदों (HRIDC Vacancy) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकता है. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपना आवेदन फॉर्म भारतीय डाक के जरिये पहुंचा सकते है. फिलहाल यह भर्ती संविदा आधार पर 3 साल के लिए की जा रही है.

| आवेदन शुरू होने की तारीख |
17 मई 2023 |
| आवेदन करने की अंतिम तारीख |
16 जून 2023 |
- किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.
- इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी जबकि अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए.
- Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.
- आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60% अंकों सहित B.E./ B. Tech (सिविल इंजीनियरिंग) पास होनें चाहिए. उम्मीदवार पिछले 12 वर्षों में किसी भी वर्ष के Gate के संबंधित पेपर में उपस्थित रहा होना चाहिए.
- इन पदों के लिए आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजनें होंगे.
- सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.
- दिए गए लिंक द्वारा आवेदन फार्म डाउनलोड करें और उसमें संबंधित जानकारी भरें.
- सभी संबंधित दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
- एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
- भरे गए आवेदन फार्म को दिए गए पते “Managing Director, Haryana Rail Infrastructure Development Corporation Ltd., SCO No. 17-19, 3rd Floor, Sector – 17/A, Chandigarh– 160017“. पर डाक के माध्यम से या स्वयं जाकर जमा कर दें.
- चुने गए उम्मीदवारों को हरियाणा में कार्य करना होगा.
- उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा.
- इंटरव्यू
- दस्तावेज सत्यापन
उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.