गैजेट

Recharge Plans: ये है Airtel का 1 महीने की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ इतने रुपये मे मिलता है अनलिमिटेड कॉल और डेटा

गैजेट डेस्क, Recharge Plans :- दिन- प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है, महंगाई से आज कोई भी चीज अछूती नहीं रही है. वहीं अगर रिचार्ज प्लान की बात करें तो रिचार्ज प्लान भी महंगाई की मार से नहीं बच पाए. आज हर कोई सस्ते Recharge प्लान की तलाश में रहते हैं. विभिन्न टेलीकॉम कंपनियां अपने- अपने Users को बेहतरीन रिचार्ज प्लान देने कोशिश में लगे रहते हैं. वहीं अगर Airtel की बात करें तो Airtel अपने ग्राहकों को बेहद कम कीमत का रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है.

airtel 2 1

99 रूपये वाला रिचार्ज प्लान हुआ महंगा 

यदि Airtel के सबसे सस्ते रिचार्ज Plan की बात करें तो Airtel का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 155 रूपये से शुरू होता है. इससे पहले कंपनी का सबसे सस्ता Recharge प्लान 99 रुपए का होता था परंतु कुछ समय पहले ही कंपनी ने इस प्लान को ओर महंगा कर दिया है, इसलिए अब कंपनी का सबसे सस्ता रिचार्ज 155 रुपये से शुरू होता है. 155 रूपये वाला रिचार्ज Plan पूरे 28 दिन की वैलिडिटी के साथ Users को Offer किया जाता है. इस Plan से सस्ता Users के लिए और कोई सस्ता रिचार्ज Plan नहीं हो सकता.

155 रूपये वाले रिचार्ज प्लान में मिलने वाली सुविधाएं 

Airtel का 155 रुपए का रिचार्ज प्लान पूरे 28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है. इसके अलावा इस रिचार्ज प्लान में 1GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 मैसेज निशुल्क मिलते है. इसके अलावा इस Plan में हेलोट्यूंस और Wynk Music का भी लाभ मिलता है. इसके अलावा एयरटेल के सस्ते प्लान की सूची में Airtel का 179 का प्लान भी शामिल है. इस रिचार्ज प्लान में भी Users को बेहतरीन सुविधाएं मिलती है.

179 के रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट  

Airtel के 179 रिचार्ज प्लान की वैधता 28 दिन की है. इस प्लान में Users को अनलिमिटेड टॉकटाइम के साथ- साथ 2GB डाटा मिलता है. इसके अलावा इस रिचार्ज प्लान में Users को 3300 SMS भी मिलते है. जबकि 199 वाले रिचार्ज प्लान में Users को अनलिमिटेड टॉकटाइम मिलता है. यह प्लान Users को पूरे 30 दिन की वैधता के साथ मिलता है. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 3GB डाटा और 300 SMS मुफ्त मिलते है. यूजर्स के लिए दोनों ही रिचार्ज प्लान काफी फायदेमंद रहने वाले है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे