चंडीगढ़

कल में महंगा होगा सड़कों का सफर, NHAI ने एक साथ बढ़ाए 20 रूपए

चंडीगढ़ :- हरियाणा में वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सड़कों का जाल बिछा हुआ। सड़कों से प्रतिदिन लाखों वाहन गुजरते हैं। अब हरियाणा प्रदेश की सड़कों से सफर करना महंगा होगा। कल एक अप्रैल 2025 से हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करना महंगा होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारियां कर ली है।  मौजूदा समय हरियाणा के अंदर NHAI की सड़कों पर कुल 55 टोल टैक्स प्वाइंट हैं। वहीं, आकलन के आधार पर प्रत्येक टोल प्वाइंट पर मौजूदा दरों में 4 से 5 प्रतिशत के बीच वृद्धि होना संभावित है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Toll

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार एक अप्रैल 2025 से टोल की नई दरें लागू होंगी। हालांकि, इससे एक सप्ताह पहले ही सभी टोल प्वाइंट पर मौजूदा दर के आधार पर अगले दर में वृद्धि होती है। आपको बता दें कि हरियाणा प्रदेश में बहादुरगढ़ क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस वे, रोहद टोल प्लाजा और छारा टोल प्लाजा आते हैं। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना एवं विकास निगम (HSIIDC) की ओर से नई दरों में वृद्धि का प्रस्ताव है। पिछले वर्ष एचएसआईआईडीसी की तरफ से ढाई प्रतिशत वृद्धि की गई थी, लेकिन उससे पिछले साल यह वृद्धि दर साढ़े 7 प्रतिशत थी।

दरअसल, HSIIDC ओर से हर वर्ष एक अप्रैल से नए सिरे से टोल टेंडर जारी किया जाता है। इसमें राशि भी बढ़ाई जाती है और टोल दरें भी महंगी की जाती हैं, मगर पिछले कुछ माह से तो टोल का कलेक्शन लेबर रेट पर ही कराया जा रहा है। अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

KMP पर मौजूदा दरें
व्हीकल                                रेट (रुपये में)
 कार, जीप, वैन व एलएमवी              1.77 LCV, LGV व मिनी बस                2.87 दो एक्सल ट्रक, बस                         6.01 3 एक्सल वाणिज्यिक वाहन            6.56 4 से 6 एक्सल वाहन                   9.43

वर्ष व इससे बड़े एक्सल वाले वाहन    11.49

नोट : टोल दर रुपये प्रति किलोमीटर में है।

रोहद टोल पर मौजूदा शुल्क (रुपये में) वाहन                     एकतरफा यात्रा     दोनों ओर यात्रा    मासिक पास कार/जीप/वैन             55             85           1875 LCV :                      90            135       3030 बस/ट्रक :                160              240      5305 3 एक्सल तक वाहन : 175                       260      5790 चार से 6 एक्सल :     250            375           8320

7 या अधिक एक्सल : 305                      455       10130

 

Author Komal Tanwar

नमस्कार मेरा नाम कोमल तंवर है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे