रोहतक न्यूज़

Rohtak News: रोहतक का लाल एयरफोर्स मे बना फ्लाइंग ऑफिसर, पूरे हरियाणा मे हो रही है तारीफ

रोहतक :- प्रदेश के युवा आज रक्षा और सैन्य क्षेत्रों से जुड़े सभी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. प्रदेश के युवा आज प्रत्येक क्षेत्र में उच्च पदों पर तैनात हैं. गांव आवल के किसान व प्रसिद्ध समाजसेवी रघुबीर सिंह मग्गू के पौत्र राहुल मग्गू ने आर्म्ड Force मेडिकल कोर में कमीशन प्राप्त कर अपने पैतृक गांव आंवल का नाम रोशन किया है. राहुल की इस उपलब्धि ने पूरे गांव के साथ- साथ पूरे प्रदेश का नाम भी रोशन किया है. राहुल के परिजनों ने बताया कि वह इस पद के लिए दिन रात मेहनत और लगन के साथ तैयारी कर रहा था.

news 16

ताऊ का सपना किया पूरा 

रोहतक के विधायक भारत भूषण बतरा ने राहुल मग्गू के कमीशन प्राप्त करने पर राहुल के परिजनों को कॉलोनी स्थित निवास स्थान पर जाकर बधाई दी. विधायक भारत भूषण बतरा ने बताया कि Rahul ने एयर Force ज्वाइन कर अपने ताऊ जगदीश सिंह मग्गू का सपना पूरा किया है. राहुल ने यह पद हासिल कर काफी प्रशंसनीय कार्य किया है. राहुल की इस उपलब्धि से न केवल उसके परिजनों का बल्कि पूरे गांव का सर गर्व से ऊंचा हो गया है.

पूरे परिवार का नाम किया रोशन

आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं. विधायक भारत भूषण बतरा ने बताया कि राहुल के ताऊ की हमेशा से इच्छा थी कि उनके परिवार में से कोई सदस्य देश की सेवा के लिए नेवी, Army या एयरफाॅर्स Join करे. राहुल मग्गू पिछले काफी समय से जॉब के लिए तैयारी कर रहा था. अब जब राहुल ने यह उपलब्धि हासिल कर ली है तो यह हम सबके लिए काफी खुशी की बात है.

कड़ी लगन और मेहनत के बाद हासिल किया मुकाम 

राहुल के पिता परमवीर मग्गू ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल ने 12वीं कक्षा तक की परीक्षा स्थानीय मॉडल स्कूल से प्रथम श्रेणी से पास की है. इसके बाद राहुल ने पुणे में AFMC में एडमिशन लेकर देश सेवा का निर्णय लिया. कड़ी मेहनत और लगन के बाद उसका एयरफोर्स में चयन हो गया. राहुल के चयन से पूरे जिले में खुशी का माहौल है. वहीं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी फोन करके पूरे मग्गू परिवार को राहुल के चयनित होने पर बधाई दी.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे