Haryana Teaching Jobs: हरियाणा में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे भावी गुरुजियों को झटका, TGT PGT भर्ती होगी नये सिरे से
चंडीगढ़ :- हरियाणा में ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) का गठन किया गया था. इस Portal को मुख्यमंत्री द्वारा 1 नवंबर 2021 को शुरू किया गया है जिसके जरिए आउटसोर्सिंग के तहत भर्तियां होती हैं. इसे गठित करने के पीछे सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में बेरोजगारी की दर घटे और लोगों के जीवन स्तर को उठाया जा सके तथा उन्हें आर्थिक उत्थान भी मिले.

बीच अधर लटकी भर्ती
इसी के चलते हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत पीजीटी व टीजीटी की भर्ती की जा रही थी. फिलहाल यह भर्ती बीच अधर अटक गई है. इस भर्ती प्रक्रिया को Withdraw करके अब नए सिरे से भर्ती की जाएगी. जो 2069 अभ्यर्थी जिन्हें जॉब आफर Letter भेजा जा चुका है, उनको भी नियुक्ति नहीं मिलेगी. अब फिर से उम्मीदवारों का Selection नई भर्ती में मेरिट के आधार पर होगा.
स्कूलों में नहीं मिला कोई पद खाली
हरियाणा कौशल रोजगार निगम में 23 नवंबर को 2075 उम्मीदवारों को नियुक्ति दी गई थी. 2 दिसंबर को 2069 अभ्यर्थियों को जॉब आफर लेटर भेजे गए थे, मगर जब उनको स्कूलों में भेजा गया तो वहां कोई पोस्ट Vacant ही नहीं थी. जब Job Letter भेजे गए थे तो पद खाली थे, इसी बीच पदों को भरा दिखा दिया गया. ऐसे में नियुक्ति बीच में अटक गई.
मेरिट के आधार पर दी जाएगी नियुक्ति
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के CEO केएम पांडुरंग का कहना है कि PGT- TGT भर्ती नए सिरे से होगी. अब शिक्षा विभाग की तरफ से खाली पदों ब्यौरा फिर से दिया जाएगा. इसके बाद, पहले से ही Shortlist किये गए 2069 पदों में से मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी. जल्द ही अभ्यर्थियों को इस बारे में सूचना दी जाएगी.

