गैजेट

Sim Card Rule: 1 जून से Sim लेने के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, ये लोग नहीं खरीद सकेंगे मोबाइल सिम

नई दिल्ली :- जो लोग आए दिन अपना Mobile SIM Card बदलते रहते हैं, अब उन्हें सावधान रहने की जरूरत है. बढ़ते Cyber Crime के मामलों को देखते हुए सरकार ने कुछ लोगों के SIM खरीदने पर पाबंदी लगा दी है. सरकार के द्वारा यह नियम पहले ही बना दिया गया था, परंतु 1 जून 2023 से इस नियम को लागू किया जाएगा. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि यह नियम किस- किस के SIM खरीदने पर पाबंदी लगाता है.

sim

ये लोग नहीं खरीद पाएंगे सिम

मिली जानकारी के अनुसार Telecom कंपनियों ने सिम खरीदने के नियमों में पिछले साल ही कुछ बदलाव कर दिए थे. इन नियमों में कहा गया था कि 18 साल से कम उम्र के ग्राहक Mobile Sim नहीं खरीद सकते है. इस नियम को अभी तक सख्ती से लागू नहीं किया गया था, परन्तु अब सरकार ने 1 जून से फिर से इस नियम को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं. नए नियमानुसार 18 साल से कम उम्र के ग्राहकों तथा जिन ग्राहकों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उन्हें सिम बेचना निषेध होगा .

ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Department of Telecommunication के द्वारा लागू किए गए नए नियमों के अनुसार अब 18 साल से अधिक उम्र वाले ग्राहकों को Online SIM का Verification कराना होगा. जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन नियमों को 15 सितंबर 2022 को ही मंजूरी गई थी, परंतु अभी भी लोग जानकारी के अभाव में Digi Locker का Use नहीं कर रहे है.

नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई

Department of Telecommunication द्वारा लागू किए गए नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश है. इसके पीछे सरकार का उद्देश्य बढ़ते Cyber Crime के ऊपर शिकंजा कसना है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे